Champions Trophy 2025 Points Table: चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) की वापसी आखिरार 8 साल बाद हो गई है। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान और यूएई में हो रहा है। 19 फरवरी से लेकर 9 मार्च तक सभी मुकाबले खेले जाने वाले हैं। लीग स्टेज के मुकाबले 2 मार्च तक होंगे। 4 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल दुबई और 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल लाहौर में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाने वाला है।
भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी मुकाबले यूएई (दुबई) में खेलने वाली है। भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ रखा गया है। ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान को रखा गया है। दोनों ग्रुप में टॉप 2 में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:
ग्रुप ए
1) भारत (Q): (मैच - 3, जीत - 3, हार - 0, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 6, नेट रनरेट - +0.715)
2) न्यूजीलैंड (Q): (मैच - 3, जीत - 2, हार - 1, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 4, नेट रनरेट - +0.267)
3) बांग्लादेश (E): (मैच - 3, जीत - 0, हार - 2, टाई - 0, परिणाम नहीं - 1, अंक - 1, नेट रनरेट - -0.443)
4) पाकिस्तान (E): (मैच - 3, जीत - 0, हार - 2, टाई - 0, परिणाम नहीं - 1, अंक - 1, नेट रनरेट - -1.087)
ग्रुप बी
1) दक्षिण अफ्रीका (Q): (मैच - 3, जीत - 2, हार - 0, टाई - 0, परिणाम नहीं - 1, अंक - 5, नेट रनरेट - + 2.395)
2) ऑस्ट्रेलिया (Q): (मैच - 3, जीत - 1, हार - 0, टाई - 0, परिणाम नहीं - 2, अंक - 4, नेट रनरेट - +0.475)
3) अफगानिस्तान (E): (मैच - 3, जीत - 1, हार - 1, टाई - 0, परिणाम नहीं - 1, अंक - 3, नेट रनरेट - -0.990)
4) इंग्लैंड (E): (मैच - 3, जीत - 0, हार - 3, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 0, नेट रनरेट - -1.159)
(नोट: इसमें 2 मार्च 2025 तक हुए मैच के नतीजे शामिल हैं।)