'कप्तानी हर किसी के बस की बात नहीं है'...मुंबई इंडियंस की एक और हार के बाद हार्दिक पांड्या पर भड़के फैंस, जमकर किया ट्रोल

हार्दिक पांड्या को फैंस ने किया ट्रोल (Photo Credit - Twitter)
हार्दिक पांड्या को फैंस ने किया ट्रोल (Photo Credit - Twitter)

Fans Trolls Hardik Pandya : आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है। टीम को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में केकेआर से (MI vs KKR) भी हार का सामना करना पड़ा। टीम की इस करारी हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या को काफी ट्रोल किया जा रहा है। हर कोई उनकी कप्तानी पर सवाल उठा रहा है। रोहित शर्मा को हटाकर जब हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया था, तबसे ही फैंस काफी नाराज थे। अब मुंबई इंडियंस की लगातार हार के बाद उनका गुस्सा और भी भड़क गया है।

Ad

आईपीएल 2024 का 51वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में केकेआर ने आसानी के साथ मुंबई इंडियंस को 24 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 19.5 ओवर में 169 रन बनाकर सिमट गई। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 18.5 ओवर में 145 रन बनाकर आउट हो गई।

मुंबई इंडियंस की हार पर हार्दिक पांड्या हुए जमकर ट्रोल

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मैच में गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट जरुर चटकाए लेकिन बल्लेबाजी में वो फ्लॉप रहे। वो सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मुंबई की इस हार का मतलब है कि वो अब प्लेऑफ की रेस से भी लगभग बाहर हो गए हैं। इसी वजह से हार्दिक पांड्या को काफी ट्रोल किया जा रहा है। आइए जानते हैं फैंस ने क्या कहा ?

मुंबई इंडियंस खत्म हो चुकी है। रोहित शर्मा और कर्मा से कभी मत उलझिए।
Ad
मुंबई इंडियंस की कप्तानी करना कोई मजाक नहीं है।
Ad
हार्दिक पांड्या को तुरंत मुंबई इंडियंस की कप्तानी को छोड़ देना चाहिए। आईपीएल 2024 उनका करियर बर्बाद कर रहा है।
Ad
Ad
कप्तानी करना हर किसी के बस की बात नहीं है।
Ad
हार्दिक पांड्या के अंडर हम ऐसे ही मुंबई इंडियंस को नीचे गिरते हुए देखना चाहते थे।
Ad
Ad
Ad

आपको बता दें कि इस मैच से पहले केकेआर ने मुंबई इंडियंस को वानखेड़े में आखिरी बार साल 2012 में हराया था। उस मैच में सुनील नरेन ने जबरदस्त गेंदबाजी की थी। इस बार भी सुनील नरेन का प्रदर्शन बढ़िया रहा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications