IPL 2025 में अभी तक किस बल्लेबाज ने जड़ा है सबसे लंबा छक्का? टॉप 3 में कई धाकड़ खिलाड़ी शामिल 

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Image credits: IPLt20)
सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Image credits: IPLt20)

IPL 2025 Longest Six Top 3 Batters: आईपीएल 2025 का सफर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बेहद निराशाजनक रहा है, लेकिन टीम ने एक दो-मैच में ही अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है। सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच लीग स्टेज का 41वां मुकाबला खेला गया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सनराइजर्स की शुरुआत बेहद ही खराब रही और टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप रहा। मुंबई इंडियंस ने मैच को अपने नाम किया और सीजन में लगातार चौथी जीत दर्ज की। हालांकि, एसआरएच की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने शानदार बल्लेबाजी की और एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

Ad

क्लासेन ने जड़ा आईपीएल 2025 में अब तक का सबसे लंबा छक्का

मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन ने अपने बल्ले से अहम पारी खेली। क्लासेन ने 44 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के लगाकर 71 रनों की पारी खेली। क्लासेन ने 10वें ओवर की पहली गेंद पर विग्रेश पुथुर के खिलाफ 107 मीटर लंबा छक्का जड़ा। यह आईपीएल सीजन- 18 में अब तक का सबसे लंबा छक्का है। क्लासेन ने आईपीएल 2025 के आधे सीजन के बाद में सबसे लंबा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Ad

दूसरे नंबर पर सीजन-18 का सबसे लंबा छक्का भी सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ने ही जड़ा है। अभिषेक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 27वें मुकाबले में चेज के दौरान 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर मार्को जानसेन के खिलाफ 106 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। यह आईपीएल 2025 में दूसरा सबसे लंबा छक्का था। आरसीबी के बल्लेबाज फिल साल्ट ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ चिन्नास्वामी में मोहम्मद सिराज के खिलाफ 14वें मुकाबले में 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर 105 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया था, जो सीजन का तीसरा सबसे लंबा छक्का था।

SRH vs MI मैच का हाल

मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में सिर्फ 8 विकेट पर 143 रन बनाए। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर के स्पेल मे 26 रन देकर 4 विकेट लिए। क्लासेन के अलावा अभिनव मनोहर ने 43 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस ने चेज के दौरान 16वें ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 70 रनों की पारी खेली। मुंबई बड़ी जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications