3 खिलाड़ी जिन्हें IPL 2025 मेगा ऑक्शन होने से होगा नुकसान, कमाई पर पड़ सकता है असर

Picture Courtesy: IPL official Website
Picture Courtesy: IPL official Website

3 Players Suffer earning Loss IPL 2025 Auction: आईपीएल (IPL 2025) के 18वें सीजन से पहले इस बार मेगा ऑक्शन का आयोजन होगा, जिसके दिसंबर में होने की उम्मीद है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेगा ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी को 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति मिलेगी। बाकी खिलाड़ी रिलीज किए जाएंगे, जो ऑक्शन में बिकने के लिए तैयार होंगे।

Ad

मेगा ऑक्शन में बिकने वाले खिलाड़ियों की संख्या काफी ज्यादा होती है और सभी फ्रेंचाइजी अपने स्क्वाड को पूरा करने के लिए सिर्फ चुनिंदा खिलाड़ियों पर ही पैसा खर्च करना पसंद करती हैं। वहीं, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो चाह रहे होंगे कि मेगा ऑक्शन ना हो। इससे उनकी कमाई पर असर पड़ेगा।

IPL 2025 मेगा ऑक्शन होने से इन 3 खिलाड़ियों की कमाई पर असर पड़ेगा

3. इशान किशन

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन मुंबई इंडियंस के सबसे प्रमुख खिलाड़ियो में से एक हैं। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था और बाद में ऑक्शन में 15 करोड़ 25 लाख में खरीदा था।

भले ही इशान का प्रदर्शन पिछले आईपीएल सीजन में अच्छा रहा था, लेकिन फ्रेंचाइजी इतने महंगे खिलाड़ी को रिटेन नहीं करना चाहेगी। फ्रेंचाइजी के लिए हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन करना पहली प्राथमिकता होगी। ऐसे में अगर इस बार ऑक्शन में इशान आए तो उन्हें इतनी मोटी रकम मिलना काफी मुश्किल है।

2. कैमरन ग्रीन

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस से 17.5 करोड़ रूपये में ट्रेड किया था। हालांकि, टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन औसत ही रहा था। आरसीबी ग्रीन को इस कीमत पर रिटेन करने की गलती नहीं करेगी, क्योंकि उसे मेगा ऑक्शन में अपनी टीम पूरी करने के लिए कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को खरीदना होगा। वहीं, फ्रेंचाइजी के पास ग्रीन को बाद में ऑक्शन में फिर से खरीदने का मौका मिलेगा और वे उन्हें कम रकम में खरीद सकते हैं।

1. मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल 2024 के लिए हुए मिनी ऑक्शन से सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे थे। केकेआर ने स्टार्क को 24.75 करोड़ में खरीदा था। पिछले सीजन के प्लेऑफ मुकाबलों में ही स्टार्क अपनी लय में दिखे थे। लीग स्टेज में उनकी जमकर धुनाई हुई थी। स्टार्क को रिलीज करने से फ्रेंचाइजी के पर्स मनी में 24.75 करोड़ रूपये की इजाफा हो जाएगा, इतनी मोटी रकम में वे कई सारे खिलाड़ी खरीद सकते हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications