Allow Notifications
इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने 11 सीज़न पूरे कर लिए हैं और अब फ़ैंस को 12वें सीज़न का बेसब्री से इंतज़ार है। पिछले 1 दशक से ज़्यादा वक़्त में कई अंजान खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में काफ़ी नाम कमाया है। कुछ ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। इन खिलाड़ियों ने अपनी टीम को ऊंचाइयों पर पहुंचाने में काफ़ी योगदान दिया है। खिलाड़ी की क़ाबिलियत इस बात से भी तय होती है कि उन्होंने ज़रूरत के वक़्त टीम के लिए कैसा प्रदर्शन किया है। ऐसे ही खिलाड़ियों को उनके खेल के लिए ‘मैन ऑफ़ द मैच’ का अवॉर्ड दिया जाता है। इसे पाने का ख़्बाब हर आईपीएल खिलाड़ी देखता है।
आईपीएल के इतिहास में 16 ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 10 या उससे ज़्यादा बार ‘मैन ऑफ़ द मैच’ अवॉर्ड हासिल किया है। टॉप 10 में 14 खिलाड़ी शामिल हैं। अमित मिश्रा और जैक्स कालिस को 10-10 दफ़ा ‘मैन ऑफ़ द मैच’ अवॉर्ड दिया गया है, लेकिन वो इस लिस्ट में शामिल नहीं हैं। सबसे ज़्यादा बार ‘मैन ऑफ़ द मैच’ जीतने का करिश्मा ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल ने किया है। वेस्टइंडीज़ के इस खिलाड़ी ने 20 बार ये अवॉर्ड हासिल किया है। दूसरे नंबर पर एबी डीविलियर्स हैं जिन्होंने 18 बार आईपीएल में ये सम्मान पाया है।
रैंक | खिलाड़ी | मैन ऑफ द् मैच अवॉर्ड की संख्या |
1 | क्रिस गेल | 20 |
2 | एबी डीविलियर्स | 18 |
3 | रोहित शर्मा | 16 |
3 | यूसुफ पठान | 16 |
4 | डेविड वॉर्नर | 15 |
5 | महेंद्र सिंह धोनी | 14 |
5 | सुरेश रैना | 14 |
6 | शेन वॉटसन | 13 |
6 | गौतम गंभीर | 13 |
7 | माइकल हसी | 11 |
7 | अंजिक्य रहाणे | 11 |
7 | विराट कोहली | 11 |
7 | वीरेंदर सहवाग | 11 |
7 | ड्वेन स्मिथ | 11 |
Be the first one to comment on this post
Go to your
Browser"s Setting's page
Tap on
Site Settings/Site Permissions
Tap on
Notifications
Tap on
the Block list and find sportskeeda.com
Tap on
sportskeeda.com and tap on Allow
Allow Notifications
Notifications you have enabled
Teams
Series