भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को आज हर कोई जानता है। अपने दमदार खेल के कारण विराट कोहली ने पूरी दुनिया में अपना नाम कमाया है। आज विराट कोहली ने कड़ी मेहतन के दम पर सफलता का ये मुकाम हासिल किया है। कई बार विराट कोहली को उनके एडीट्यूड के कारण आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
हालांकि विराट की कामयाबी में सिर्फ विराट का खुद का ही हाथ नहीं रहा है। विराट के साथ-साथ और भी ऐसे कई लोग है जिन्हें उनपर पूरा भरोसा था और करियर के हर अच्छे बुरे मोड़ पर ये लोग विराट के साथ खड़े रहे। इन लोगों के सपोर्ट, सलाह और साथ के बिना विराट शायद ही यहां तक कभी पहुंच पाते। यहां जानते हैं विराट कोहली की लाइफ के जुड़े कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में जिनके साथ के कारण ही विराट सफलता हासिल कर पाएं हैं...
मां सरोज और पिता प्रेमनाथ कोहली
विराट को क्रिकेटर बनाने का सपना उनके पापा का था। विराट के पिता पेशे से वकील थे। उन्होंने आठ साल की उम्र में विराट को क्रिकेट अकादमी ज्वाइन करा दी थी। विराट के पापा ही उन्हें स्कूल छोड़ कर आते थे और फिर क्रिकेट अकादमी से लेकर भी आते थे। विराट की मां हाउसवाइफ हैं जिन्होंने अपने तीनों बच्चों की बहुत अच्छी परवरिश की है।
अंडर-13 खेलते वक्त विराट कोहली बहुत अच्छा स्कोर कर रहे थे लेकिन किन्ही कारणों से वो दिल्ली की टीम के लिए सेलेक्ट नहीं हो पाए थे। ऐसे में विराट बहुत परेशान थे तब विराट के माता-पिता ने उन्हें संभालते हुए हर तरह से सहारा दिया था। विराट के पापा का निधन 18 दिसंबर 2006 को हुआ था। जिसका विराट के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा था।
यह भी पढ़ें: 5 भारतीय क्रिकेटर जिनके लिए देश और टीम ही पहली प्राथमिकता रहे
क्रिकेट की ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें