इंडियन प्रीमियर लीग के हर एक सीजन में कोई न कोई खिलाड़ी ऐसा प्रदर्शन जरूर करता है, जो उस सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हो और इसके साथ ही वह क्रिकेट इतिहास के पन्नों में भी दर्ज हो जाता है। इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सीजन यानी आईपीएल 2019 में भी कई खिलाड़ियों ने ऐसा ही प्रदर्शन किया था। हालांकि आज हम आईपीएल 2018 के बारे में बात करेंगे।
उस साल खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग में ड्वेन ब्रावो ने यह साबित कर दिया था कि आखिर क्यों महेंद्र सिंह धोनी उन पर आंख बंद करके विश्वास करते हैं। यही नहीं ब्रावो जरूरत पड़ने पर अपनी टीम के लिए बेहतरीन गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी करने में भी सक्षम हैं। इसका सबसे बढ़िया उदाहरण उन्होंने आईपीएल 2018 के दौरान दिखाया था।
यह भी पढ़ें : 5 बल्लेबाज जिन्होंने आईपीएल 2017 में लगाए थे सबसे ज्यादा छक्के
ब्रावो ने आईपीएल 2018 के शुरुआती मैच में ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार शुरुआत की और अपनी टीम को पहले ही मैच में जीत दिलाई थी। उस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सभी खिलाड़ी फिसड्डी साबित हुए थे, अकेले ब्रावो की बल्लेबाजी पर ही चेन्नई की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज की थी। ब्रावो ने उस सीजन के शुरुआती मैच में मुंबई इंडियंस के 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 30 गेदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली थी। जिसमें उन्होंने 7 छक्के और 3 चौके लगाए थे।
हालांकि इस पारी के अलावा भी उस सीजन में कई बेहतरीन पारियां खेली गई थीं, लेकिन आज हम आपको आईपीएल 2018 के दौरान सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले पांच बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
ये हैं वो 5 बल्लेबाज :-
#5 जोस बटलर
![जोस बटलर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/fdbee-15866903179557-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/fdbee-15866903179557-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/fdbee-15866903179557-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/fdbee-15866903179557-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/fdbee-15866903179557-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/fdbee-15866903179557-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/fdbee-15866903179557-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/fdbee-15866903179557-800.jpg 1920w)
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने पिछले कुछ सीजन में राजस्थान रॉयल्स की ओर से शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर के दौरान अभी तक 4 सीजन ही खेले हैं और उनमें उन्होंने 45 मैचों में 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से कुल 1386 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 9 अर्धशतक भी लगाए हैं लेकिन आपको बता दें कि उनके इन 9 अर्धशतकों में से 5 तो आईपीएल 2018 के दौरान ही बनाए गए थे। बटलर ने उस सीजन में 13 मैचों में 155 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5 अर्धशतकों की मदद से कुल 548 रन बनाए थे।
#4 ऋषभ पंत
![ऋषभ पंत](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/dd75a-15866904106128-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/dd75a-15866904106128-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/dd75a-15866904106128-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/dd75a-15866904106128-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/dd75a-15866904106128-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/dd75a-15866904106128-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/dd75a-15866904106128-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/dd75a-15866904106128-800.jpg 1920w)
ऋषभ पंत ने आईपीएल 2018 के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने उस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए 14 मैचों में 173 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी और कुल 648 रन बनाए थे। पंत के इन रनों में 5 अर्धशतक भी शामिल थे, हालांकि उनकी उस सीजन की सर्वश्रेष्ठ पारी 128 रनों की थी, जो कि उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महज 63 गेदों में ही खेली थी। पंत आईपीएल 2018 में चौथे सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज थे।
#3 एबी डीविलियर्स
![एबी डीविलियर्स](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/e4bd1-15866904342945-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/e4bd1-15866904342945-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/e4bd1-15866904342945-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/e4bd1-15866904342945-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/e4bd1-15866904342945-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/e4bd1-15866904342945-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/e4bd1-15866904342945-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/e4bd1-15866904342945-800.jpg 1920w)
आईपीएल 2018 के दौरान सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरा नाम एबी डीविलियर्स का है, जो काफी लंबे समय से आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा हैं। डीविलियर्स ने इस टीम की ओर से उस सीजन में 12 मैचों में 174 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कुल 480 रन बनाए थे, उनके इन रनों में 6 अर्धशतक शामिल हैं। डीविलियर्स का उस सीजन का सर्वोच्च स्कोर 90 रनों का है।
#2 केएल राहुल
![केएल राहुल](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/912c7-15866904625477-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/912c7-15866904625477-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/912c7-15866904625477-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/912c7-15866904625477-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/912c7-15866904625477-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/912c7-15866904625477-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/912c7-15866904625477-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/912c7-15866904625477-800.jpg 1920w)
किंग्स इलेवन पंजाब की कमान संभालने वाले केएल राहुल पिछले दो सीजनों से इस टूर्नामेंट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज साबित हुए हैं। आईपीएल 2018 में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले केएल राहुल ने उस सीजन में 14 मैचों में 158 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी और 32 छक्कों के साथ कुल 659 रन बनाए थे। उनके इन रनों में 6 अर्धशतक भी शामिल हैं। जिसमें उन्होंने अपनी सर्वोच्च पारी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेली थी, उन्होंने उस मैच में 70 गेदों में नाबाद 95 रन बनाए थे।
#1 केन विलियमसन
![आईपीएल 2018 में ऑरेंज कैप विजेता केन विलियमसन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/206e0-15866904992474-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/206e0-15866904992474-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/206e0-15866904992474-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/206e0-15866904992474-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/206e0-15866904992474-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/206e0-15866904992474-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/206e0-15866904992474-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/206e0-15866904992474-800.jpg 1920w)
आईपीएल 2019 में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले केन विलियमसन ने इससे पहले के सीजन यानी आईपीएल 2018 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे और उस सीजन की ऑरेंज कैप भी अपने नाम की थी। इसके अलावा विलियमसन ने उस सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किय था। उन्होंने आईपीएल 2018 के दौरान 17 मैचों में 8 अर्धशतक की मदद से कुल 735 रन बनाए थे।