आईपीएल 2012 को बीते 8 साल हो चुके हैं और उस सीजन में हमें जिन खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला था, अब शायद उनमें से ज्यादातर खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। हालांकि एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसका शानदार प्रदर्शन आईपीएल के शुरुआती दौर से जारी है और वह अभी तक इस टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहा है।
दरअसल हम बात कर रहे हैं क्रिस गेल की, जिनको उनके खेलने के अंदाज के कारण यूनिवर्सल बॉस के नाम से भी जाना जाता है। अन्य खिलाड़ियों की जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, उनके प्रदर्शन में गिरावट आती है लेकिन क्रिस गेल के साथ ऐसा नहीं है, उनका प्रदर्शन आईपीएल के शुरुआती सीजनों से लगातार बेहतरीन बना हुआ है।
यही वजह से कि उन्होंने उस सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ एक मुकाबले में विराट कोहली के साथ मिलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया था। इस मैच में जहां क्रिस गेल ने 62 गेदों में 13 छक्कों की मदद से नाबाद 128 रन बनाए थे, तो वहीं विराट कोहली ने भी 53 गेदों में 73 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। इन खिलाड़ियों के अलावा उस सीजन में विजेता टीम के कप्तान गौतम गंभीर ने भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 93 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। इस पारी में गंभीर ने 5 छक्के और 9 चौके लगाए थे।
यह भी पढ़ें : आईपीएल 2015 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
इन खिलाड़ियों के अलावा कई अन्य खिलाड़ियों ने भी आईपीएल 2012 में लाजवाब पारियां खेली थीं, ऐसे में आज हम आपको आईपीएल 2012 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
जानिए कौन हैं वो 5 बल्लेबाज:-
#5 कैमरन वाईट
![कैमरॉन व्हाइट](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/38198-15869637986168-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/38198-15869637986168-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/38198-15869637986168-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/38198-15869637986168-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/38198-15869637986168-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/38198-15869637986168-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/38198-15869637986168-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/38198-15869637986168-800.jpg 1920w)
जिन खिलाड़ियों ने इंडियन प्रीमियर लीग के 2012 में खेले गए सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाए थे, उनमें पांचवा नंबर है कैमरॉन व्हाइट का। डेक्कन चार्जर्स की ओर से उस सीजन में खेलने वाले व्हाइट ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। व्हाइट ने उस सीजन में 13 मैचों में 149 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी और 5 बेहतरीन अर्धशतकों की मदद से कुल 479 रन बनाए थे।
#4 वीरेंदर सहवाग
![वीरेंदर सहवाग](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/a70bd-15869638610467-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/a70bd-15869638610467-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/a70bd-15869638610467-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/a70bd-15869638610467-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/a70bd-15869638610467-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/a70bd-15869638610467-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/a70bd-15869638610467-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/a70bd-15869638610467-800.jpg 1920w)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से काफी समय तक आईपीएल खेला है। उन्होंने 2012 में खेले गए आईपीएल सीजन में भी इस टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था और 16 मैचों में 161 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से कुल 495 रन बनाए थे। इस दौरान वीरेंदर सहवाग ने 57 चौके और 19 छक्कों के अलावा 5 बेहतरीन अर्धशतक भी लगाए थे। वह उस सीजन में चौथे सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज रहे थे।
#3 शिखर धवन
![शिखर धवन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/c5cfd-15869638791622-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/c5cfd-15869638791622-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/c5cfd-15869638791622-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/c5cfd-15869638791622-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/c5cfd-15869638791622-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/c5cfd-15869638791622-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/c5cfd-15869638791622-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/c5cfd-15869638791622-800.jpg 1920w)
सनराइजर्स हैदराबाद से पहले डेक्कन चार्जर्स का भी हिस्सा रहे शिखर धवन ने आईपीएल 2012 में भी लाजवाब प्रदर्शन किया था और वह उस सीजन में तीसरे सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज रहे थे। शिखर धवन ने उस सीजन में अपनी टीम की ओर से 15 मैचों में 129 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से कुल 569 रन बनाए थे। वह अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दौरान 5 बेहतरीन अर्धशतक भी लगाए थे।
#2 गौतम गंभीर
![गौतम गंभीर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/63801-15869639098029-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/63801-15869639098029-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/63801-15869639098029-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/63801-15869639098029-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/63801-15869639098029-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/63801-15869639098029-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/63801-15869639098029-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/63801-15869639098029-800.jpg 1920w)
कोलकाता नाइटराइडर्स को आईपीएल 2012 का खिताब जिताने वाले कप्तान गौतम गंभीर ने उस सीजन में लाजवाब प्रदर्शन किया था। गौतम गंभीर ने उस सीजन में कई बेहतरीन पारियां खेली थीं, जिसमें दिल्ली के खिलाफ उनकी 93 रनों की पारी बेहद शानदार थी। इसके अलावा वह उस सीजन में अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा और पूरे सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। गंभीर ने उस सीजन में 17 मैचों में 143.55 के स्ट्राइक रेट से कुल 590 रन बनाए थे और उनके इन रनों में 6 अर्धशतक भी शामिल हैं।
#1 क्रिस गेल
![क्रिस गेल](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/cfb79-15869639281055-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/cfb79-15869639281055-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/cfb79-15869639281055-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/cfb79-15869639281055-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/cfb79-15869639281055-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/cfb79-15869639281055-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/cfb79-15869639281055-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/cfb79-15869639281055-800.jpg 1920w)
आईपीएल 2012 में क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे और उस सीजन की ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा किया था। इसके अलावा यह कैरेबियाई खिलाड़ी उस सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाला बल्लेबाज भी रहा था। क्रिस गेल ने आईपीएल 2012 में 1 शतक और 7 अर्धशतक की मदद से कुल 733 रन बनाए थे। उन्होंने यह रन 15 मैचों की 14 पारियों में 160 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बनाए थे। जिसमें उनके बल्ले से निकले 46 चौके और 59 छक्के भी शामिल हैं।