भारत की धज्जियां उड़ाने का ट्रेविस हेड को ICC Rankings में मिला फायदा, ऋषभ पंत और विराट कोहली को लगा झटका

BOXING DAY TEST: DEC 07 NRMA Insurance Day-Night Test - Source: Getty
BOXING DAY TEST: DEC 07 NRMA Insurance Day-Night Test - Source: Getty

ICC Rankings Update: आईसीसी ने इस हफ्ते की हालिया टेस्ट रैंकिंग अपडेट कर दी है। पिछले हफ्ते के अपडेट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट के अलावा दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका, न्यूजीलैंड-इंग्लैंड और वेस्टइंडीज-बांग्लादेश दूसरे टेस्ट को भी शामिल किया गया है।

Ad

ट्रेविस हेड को हुआ जबरदस्त फायदा, ऋषभ पंत को बड़ा नुकसान

टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक एक स्थान के फायदे से टॉप पर पहुंच गए हैं, वहीं जो रुट एक स्थान के नुकसान से अब दूसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन तीसरे और भारत के यशस्वी जायसवाल चौथे पर कायम हैं। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड 6 स्थान के फायदे से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं श्रीलंका के कमिंडू मेंडिस एक स्थान के फायदे से सातवें और दक्षिण अफ्रीका के टेम्बा बावुमा तीन स्थान के फायदे से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Ad

न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल तीन स्थान के नुकसान से आठवें और भारत के ऋषभ पंत तीन स्थान के नुकसान से अब नौवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ तीन स्थान के नुकसान से 11वें स्थान पर खिसक गए हैं, वहीं मार्नस लैबुशेन तीन स्थान के फायदे से 13वें स्थान पर हैं। विराट कोहली को 6 स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह 20वें स्थान पर चले गए हैं, वहीं नीतीश कुमार रेड्डी 6 स्थान के फायदे से 69वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

श्रीलंका के दिनेश चंडीमल दो स्थान के फायदे से 15वें और एंजेलो मैथ्यूज दो स्थान के फायदे से 22वें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के काइल वेरेने 15 स्थान के फायदे से 23वें, एडेन मार्करम तीन स्थान के फायदे से 25वें और रयान रिकलटन 39 स्थान के फायदे से 85वें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के टॉम ब्लंडेल 13 स्थान के फायदे से 40वें और इंग्लैंड के जैकब बेथेल 38 स्थान के फायदे से 77वें स्थान पर हैं। श्रीलंका के पैथुम निसांका 12 स्थान के फायदे से 45वें और बांग्लादेश के जाकिर अली 21 स्थान के फायदे से 63वें एवं शादमान इस्लाम 23 स्थान के फायदे से 74वें स्थान पर हैं।

जसप्रीत बुमराह पहले स्थान पर कायम

टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस एक स्थान के फायदे से चौथे और भारत के रविचंद्रन अश्विन एक स्थान के नुकसान से पांचवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क तीन स्थान के फायदे से 11वें, इंग्लैंड के गस एटकिंसन चार स्थान के फायदे से 17वें और दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज चार स्थान के फायदे से 18वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के ब्रायडन कार्स 6 स्थान के फायदे से 37वें, दक्षिण अफ्रीका के डेन पैटरसन 30 स्थान के फायदे से 56वें, बांग्लादेश के नाहिद राणा 15 स्थान के फायदे से 73वें और न्यूजीलैंड के नाथन स्मिथ 19 स्थान के फायदे से 100वें स्थान पर हैं।

ऑलराउंडर रैंकिंग में भारत के रविंद्र जडेजा टॉप पर कायम हैं, वहीं बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज़ दो स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स तीन स्थान के फायदे से अब आठवें स्थान पर हैं और रविचंद्रन अश्विन तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications