रेड कलर की बनारसी साड़ी में सोनाक्षी लग रही हैं बेहद खूबसूरत, ससुराल वालों ने किया स्वागत!

SONAKSHI SINHA
रेड कलर की बनारसी साड़ी में सोनाक्षी लग रही हैं बेहद खूबसूरत

Sonakshi Sinha First Look after Marriage : सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल सात जन्म-जन्म के लिए एक दूजे के हो चुके हैं। लंबे समय से डेट करने के बाद आखिर दोनों के प्यार को नाम मिल ही गया। दोनों ने सिविल मैरिज की है। कपल की शादी की फोटोज के बाद अब उनका रिसेप्शन का लुक भी सामने आ गया है। कोर्ट मैरीज में सोनाक्षी ऑफ व्हाइट साड़ी में नजर आईं। ऑफ व्हाइट साड़ी में सोनाक्षी बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं सोनाक्षी रिसेप्शन में रेड कलर की बनारसी साड़ी पहने नजर आई। सोनाक्षी के रिसेप्शन लुक तारीफे बटोर रहा है।

रिसेप्शन में सोनाक्षी ने मांग में सिंदूर, मांथे में लाल कलर की बिंदी, बालों में गजरा और गले में ग्रीन कलर की हैवी ज्वैलरी पहन रखी है। सोनाक्षी का खूबसूरत लुक देखकर यह तो कंफर्म हो गया है कि होने वाली नई नवेली दुल्हन यह लुक कॉपी करने वाली है। वहीं जहीर भी पीछे नही रहे। जहीर इकबाल ने व्हाइट चिकनकारी कुर्ता पहना जिसमे वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। शादी के बाद दोनों के चेहरे की खुशी देखते बन रही है।

रिसेप्शन में पहुंचे ये सेलेब्स

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने घर पर सिविल मैरिज की। इसके बाद कपल ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा है। आपको बता दें कि रिसेप्शन में सोनाक्षी के सास-ससुर, हुमा कुरैशी और साकिब सलीम समेत कई बॉलीवुड सेलेब्सपहुंचे हैं। रिसेप्शन में हुमा कुरैशी ने गजब की तारीफे बटोरी। एक्ट्रेस जोया मोरानी सोनाक्षी और जहीर इकबाल के रिसेप्शन में ग्रीन कलर के सूट में नजर आई। वहीं शो बिग बॉस को होस्ट कर रहे अनिल कपूर रिसेप्शन में ऑल ब्लैक लुक में नजर आए।

सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ' शादी वाले दिन (23.06.2017) , सात साल पहले हम दोनों ने एक दूसरी की आंखों में प्यार देखा था और तभी से एक दूसरे के हो गए थे।

Quick Links

Edited by वैशाली शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications