सोनाक्षी सिन्हा का शादी के बाद सामने आया पहला Video, पति जहीर इकबाल ने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के सामने किया Kiss

SONAKSHI SINHA
पति जहीर इकबाल ने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के सामने किया Kiss

Zaheer Iqbal Kissed Sonakshi Sinha Viral Video After Marriage: सोनाक्षी और जहीर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आखिरकार सात साल के लंबे समय के बाद दोनों के प्यार को नाम मिल ही गया। सोनाक्षी इन दिनों काफी सुर्खियों में रहीं। सोनाक्षी का ब्राइडल लुक काफी पसंद किया जा रहा है। लाल बनारसी साड़ी में सोनाक्षी बला की खूबसूरत लग रही हैं।

सोनाक्षी के साथ- साथ जहीर का चिकन कारी वाला कुर्ता लुक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। शादी होते ही दोनों की खुशी देखते बन रही है। सोनाक्षी तो इतनी खुश थीं कि उन्होंने अपने पिता के सामने ही जहीर को गले लगा लिया। वहीं जहीर ने भी सबके सामने सोनाक्षी को गले लगाया। सोनाक्षी का यह वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है।

पिता के सामने सोनाक्षी को किया किस

सोनाक्षी और जहीर ने सिविल मैरिज की है। वीडियो में आप देख सकते हैं जैसे ही सोनाक्षी और जहीर की शादी का प्रोसेस खत्म हुआ। वैसे ही जहीर ने अपनी खुशी जाहीर करते हुए सभी के सामने सोनाक्षी को किस किया और सोनाक्षी ने जहीर को गले लगाया। वीडियो में सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा सोनाक्षी के बगल में खड़े नजर आ रहे हैं।

शिल्पा के रेस्टोरेंट में हुई रिसेप्शन पार्टी

आपको बता दें कि सोनाक्षी की रिसेप्सन पाट्री मुंबई में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में आयोजित की गई थी। पार्टी में अदिति राव हैदरी, काजोल, विद्या बालन, यो यो हनी सिंह, सलमान खान, रेखा, अनिल कपूर जैसे दिग्गज सिलेब्रिटीज शामिल हुए थे। रिसेप्शन पार्टी में सोनाक्षी और जहीर ने जमकर डांस किया। जहीर और सोनाक्षी के वेडिंग वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं केक कटिंग के दौरान जहीर और सोनाक्षी ने सलमान खान की फिल्म जिसमें सोनाक्षी सिन्हा भी थीं, 'दबंग' के गाने 'तेरे मस्त मस्त दो नैन' पर दोनों ने रोमांटिक डांस किया। इसके बाद केक कटिंग सेरेमनी हुई।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
App download animated image Get the free App now