सोनाक्षी सिन्हा की शादी में नहीं शामिल हुए भाई लव सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे ने अब तोड़ी चुप्पी

sonakshi sinha
सोनाक्षी सिन्हा की शादी में नहीं शामिल हुए भाई लव सिन्हा

Sonakshi Sinha Marriage Love Sinha Not Attended: सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों काफी चर्चा में है। वजह है उनकी शादी। जहां सोनाक्षी एक हिंदू परिवार से ताल्लुकात रखती हैं वहीं जहीर एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुकात रखते है। जिसकी वजह से पारिवारिक कलेश की भी अफवाह उड़ी थी कि पिता शत्रुघ्न सिन्हा सोनाक्षी की शादी से नाखुश हैं। हालांकि बाद में शत्रुघ्न सिन्हा खुलकर सामने आए और सभी अफवाहों पर उन्होंने विराम लगा दिया था।

बता दें कि 23 जून को सोनाक्षी और जहीर ने सिविल मैरिज की थी और उसके बाद उन्होने रिसेप्शन पार्टी दी थी। वहीं रिसेप्शन पार्टी में सोनाक्षी के भाई लव और कुश सिन्हा शामिल नहीं हुए थे। लव और कुश ने बहन की शादी में शामिल न होने के बारें में खुलकर बोला है।

बता दें कि सोनाक्षी की शादी से पहले बालीवुड गलियारों में अफवाह उड़ी थी कि उनकी शादी से उनके परिवार के बीच मनमुटाव चल रहा है। खबर यह भी आई थी कि मां और भाई ने उन्हें सोशल मीडिया से अनफाॅलो तक कर दिया है लेकिन सोनाक्षी की शादी में पूरा परिवार साथ दिखा। लेकिन सोनाक्षी के भाई लव और कुश रिसेप्शन पार्टी में शामिल नहीं हुए थे। जब सोनाक्षी के भाई से रिसेप्शन पार्टी में शामिल न होने की वजह पूछी गई तो इस पर लव ने कहा कि मुझे एक दो दिन का टाइम दीजिए। मै आपके सभी सवालों का जवाब दूंगा। पूछने के लिए धन्यवाद। वहीं शादी में सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा रिसेप्शन में अपनी लाडली सोनाक्षी के साथ खड़े दिखे।

रस्म के दौरान इमोशनल हुईं सोनाक्षी

सोनाक्षी अपनी शादी में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वो खूबसूरती खुशी के रूप में उनके चेहरे पर साफ दिख रही थी। शादी में सोनाक्षी और जहीर ने रोमांटिक डांस किया। कई बड़े सेलिब्रिटी भी सोनाक्षी की शादी में शामिल हुए। वहीं सोनाक्षी का जब ससुराल में स्वागत किया गया तो वह रस्म के दौरान इमोशनल हो गईं। हुआ यह कि जब जहीर की मुंहबोली बहन ने सोनाक्षी भाभी का रतनसी परिवार में स्वागत किया तो सोनाक्षी रस्म के दौरान ही इमोशनल हो जाती हैं। जैसे ही सोनाक्षी की ननद उनके साथ रस्म कर रही होती हैं तो इस दौरान वो रो पड़ती हैं और टिशू से अपने आंसू पोछने लगती हैं।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications