FAU-G में कैंपेन मोड मौजूद है और इसका पहला एपिसोड गलवान वैली का है। इस आर्टिकल में हम इस पहले एपिसोड के बारे में बात करेंगे।
FAU-G: गलवान वैली एपिसोड का पहला लुक
पहला कैंपेन एपिसोड एक वीडियो के साथ शुरू होता है जहां 15 जून 1400 पर गलवान वैली की वीडियो दिखाई गई। इस दौरान हिमालय पहाड़ की बॉर्डर दिखाई गई। सिन पूरे होने के बाद कमांडर ढिल्ल्न अपने साथियों को ढूंढने के लिए निकलते हैं। गेमप्ले की शुरुआत में अटैक, डिफेंड और मूव्स लगाने के टुटोरिअल्स देखने को मिलते हैं।

मूवमेंट फंक्शन काफी साधारण है और इसे हर कोई आसानी से समझ सकता है। डी-पेड लेफ्ट हैंड पर मौजूद है। हर एक बैटल रॉयल में ऐसा ही रहता। हालांकि, यहां जंप और क्राउच का विकल्प नहीं है।
ये भी पढ़ें:- महीनों के इंतजार के बाद FAU-G को किया गया रिलीज, अक्षय कुमार ने घोषणा करते हुए दी डाउनलोड लिंक

खिलाडियों को अपनी हेल्थ बढ़ाने के लिए कैम्पफायर के पास बैठना होगा। हालांकि, पहले एपिसोड में टाइम लिमिट है। साथ ही आपको चेकपॉइंट्स भी मिलते हैं और आप इसकी मदद से अगले एपिसोड को भी खोल सकते हैं।

इस लेवल में 4 चेकपॉइंट्स है और आपको इसे सेव करने के लिए इन-गेम प्रोग्रेस को आगे बढ़ाना होगा। आप गेम को रोक भी सकते हैं और इसके लिए पॉज बटन दिया गया है। हेल्थ बार का बटन हरा है और धैर्य का भार पीला है।

मुझे गेमप्ले में फिस्ट फाइट है और हाथों से लड़ाई हुई है लेकिन जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ते जाता है, तो आपके पास मेले वेपन्स, नेलबेटस, कुल्हाड़ी,बेसबॉल बेट, पाइप्स और क्लब्स के विकल्प भी आ जाते हैं।
ये भी पढ़ें;- FAU-G के रिलीज होने पर फैंस की प्रतिक्रियाओं का आया सैलाब, ट्विटर पर हुई जमकर तारीफ