FAU-G के रिलीज के बाद ट्विटर पर आई खिलाडियों की ढेरों मजेदार प्रतिक्रियाएं 

FAU-G को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं
FAU-G को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं

FAU-G पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। इस गेम को 26 जनवरी पर रिलीज किया गया है और कई लोगों ने इसे ट्राय किया है। ढेरों लोगों को गेम काफी पसंद आया है। सितंबर के महीने में FAU-G की घोषणा देखने को मिली थी। इसके बाद अब जाकर इसे लॉन्च किया गया।

गेम में इस समय स्टोरी मोड/कैंपेन मोड ही मौजूद है। इसके बावजूद अपडेट्स के बाद कुछ अन्य मोड्स भी शामिल हो जाएंगे। इसके बाद जरूर ही गेम का मजा दोगुना हो जाएगा।


FAU-G के रिलीज के बाद ट्विटर पर आई खिलाडियों की मजेदार प्रतिक्रियाएं, बने मिम्स

इस गेम को लेकर लंबा इंतजार रहा था। ऐसे में कई लोगों में मिम्स द्वारा अपनी प्रतिक्रिआएं दी। आजकल हर एक चीज़ पर मिम्स बनते हैं। FAU-G पर भी रिलीज के बाद कई मिम्स बने। आइए कुछ मिम्स पर एक नजर डालते हैं।

ये भी पढ़ें;- महीनों के इंतजार के बाद FAU-G को किया गया रिलीज, अक्षय कुमार ने घोषणा करते हुए दी डाउनलोड लिंक

इस गेम को काफी इंतजार के बाद रिलीज किया गया था। साथ ही गेम को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं रही है। FAU-G ज्यादातर लोगों को पसंद आया है लेकिन कुछ लोग इससे थोड़े निराश भी हुए हैं। हर कोई गेम में मल्टीप्लेयर मोड्स का इंतजार कर रहा है। अभी सिर्फ कैंपेन मोड ही मौजूद है।

ये भारतीय गेम्स को लॉन्च करने की ओर एक बड़ा कदम है। साथ ही FAU-G ने इसकी शुरुआत की है और आगे वाले समय में इसमें ढेरों सुधार आएंगे। साथ ही अभी ये सिर्फ गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है लेकिन बाद में इसे iOS के लिए भी लॉन्च किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें;- FAU-G के रिलीज होने पर फैंस की प्रतिक्रियाओं का आया सैलाब, ट्विटर पर हुई जमकर तारीफ

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now