बेडसोर के 3 घरेलू उपचार - Bedsores Ke 3 Gharelu Upchar

बेडसोर के 3 घरेलू उपचार (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
बेडसोर के 3 घरेलू उपचार (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

बेडसोर (Bedsores) एक ऐसी स्थिति है जिसमे शरीर के अंदर घाव बन जाता है। इन घाव के लक्षण दिखने पर ही बेडसोर का पता चल पाता है। इन घावों को नजरअंदाज करना कई समस्याओं का कारण बन सकता है। बेडसोर तब होते है जब कोई व्यक्ति लंबे समय से एक ही अवस्था में लेटा हो या करवट ना ले पाया हो। ऐसे में दबाव वाले अंग या हिस्से में और ज्यादा दबाव पड़ सकता है जिससे त्वचा और हड्डियों के बीच नुकसान पहुंचता है। यह समस्या अल्सर भी कहलाती है। यह स्थिति परेशान कर सकती है। इससे राहत पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं, इस लेख के माध्यम से हम बेडसोर की स्थिति के उपचार के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जो इस कठिन अवस्था में मददगार होते हैं।

बेडसोर के 3 घरेलू उपचार

1. एलोवेरा (Aloevera)

स्वास्थ्य के लिए एलोवेरा बहुत फायदेमंद माना जाता है। एलोवेरा का उपयोग कई प्रकार के संक्रमण से बचाता है। यह बैक्टीरिया और वायरस से भी बचाव करता है। बेडसोर के दौरान एलोवेरा फायदेमंद होता है और यह बेडसोर की स्थिति में सुधार कर सकता है। एलोवेरा में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जिससे आपके घाव पर आए संक्रमण को आसानी से हटाया जा सकता है। एलोवेरा का उपयोग करने के लिए आप एलोवेरा जेल को अपने प्रभावित अंग या हिस्से पर लगाएं।

2. नारियल का तेल (Coconut Oil)

बचपन से ही हमें नारियल के तेल के महत्व बताये गए हैं। यह स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। नारियल तेल में मौजूद गुण बीमारियों से बचाते हैं और संक्रमण से दूर रखते हैं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी- इंफ्लेमेटरी और एंटी-पायरेटिक गुण होते हैं जो घाव को जल्दी भरने में मदद करते हैं। बेडसोर की समस्या में नारियल का तेल राहत दिलाता है। इसका उपयोग नियमित तौर पर करें। उपयोग के लिए नारियल के तेल को प्रभावित हिस्से पर रुई के माध्यम से लगाएं और फिर इसे छोड़ दें।

3. लहसुन (Garlic)

लहसुन गुणों का भण्डार होता है। आयुर्वेद के अनुसार लहसुन के गुण इसे बेडसोर की समस्या में लाभदायक बनाते हैं। यह बेडसोर के घाव से छुटकारा पाने के लिए एक उत्तम विकल्प है। लहसुन हमारे सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। उपयोग के लिए, एक कप पानी में लहसुन की कलियां डालें और इसे उबाल लें। इस पानी को प्रभावित हिस्से पर लगाने से शरीर सम्बंधित फायदे देखने को मिलते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications