अपेंडिक्स के 4 रामबाण इलाज - Appendix Ke 4 Ramban Ilaaj

अपेंडिक्स के 4 रामबाण इलाज (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
अपेंडिक्स के 4 रामबाण इलाज (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

आंत (Intestine) में एक छोटी ट्यूब होती है जिसे हम अपेंडिक्स (Appendix) कहते है, यह ट्यूब पेट के निचले हिस्से में होती है। यदि आप सोचते हैं कि अपेंडिक्स का शरीर में कोई काम नहीं होता है तो हम आपको इस विषय पर कुछ बातें बताना चाहते हैं। अपेंडिक्स की लंबाई 2 से 3 इंच ही होती है और इसके 2 सिरे होते हैं जिसका एक सिरा खुला तो एक बंद होता है। अगर कभी खाना खुले सिरे से अपेंडिक्स के अंदर चला जाए तो बंद सिरे से बाहर नहीं आ पाता जिसके कारण अपेंडिक्स में इन्फेक्शन हो सकता है।

इस परेशानी को अपेंडिसाइटिस (Appendicitis) कहते हैं और यह पेट दर्द की समस्या का कारण होता है। आपको बता दे कि, यह समस्या 10 से 30 साल की उम्र के किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। अपेंडिसाइटिस के कारण होने वाला पेट दर्द काफी ज्यादा होता है। यह समस्या महिलाओं से ज्यादा पुरुषों में होती है। आमतौर पर पेट दर्द कई प्रकार या कई स्थितियों में होता है, लेकिन अपेंडिक्स की वजह से हो रहा पेट दर्द अपनी जगह बदलता रहता है। इसमें दर्द इतना बढ़ जाता है कि बर्दाश्त से बाहर हो जाता है। ऐसे में दर्द और इन्फेक्शन के उपचार के लिए कुछ घरेलू नुस्खों का चयन करें।

अपेंडिक्स के 4 रामबाण इलाज

1. मेथी दाना (Fenugreek seeds)

मेथी दाने का सेवन अपेंडिक्स के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से अपेंडिक्स के आस-पास पस नहीं बन पाता है जिसकी वजह से इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाता है। यह पेट दर्द से भी आराम दिलाता है। उपयोग के लिए - 2 चम्मच मेथी दाने को 1 लीटर पानी में उबालें और छानकर पिएं।

2. बादाम का तेल (Almond oil)

बादाम के तेल से अपेंडिक्स वाली जगह पर मसाज करें। यह अपेंडिक्स की सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके साथ पेट की सिकाई करें।

3. अरंडी का तेल (Castor oil)

अरंडी का तेल अपेंडिक्स की समस्या में फायदेमंद होता है। इसमें रिसिनोलिक एसिड होता है जो दर्द कम करने और सूजन कम करने में मदद करता है। उपयोग के लिए - रात को सोते समय 1 चम्मच अरंडी का तेल दूध में मिलाकर पिएं।

4. त्रिफला (Triphala churn)

त्रिफला यानी हरड़, आंवला और बहेड़ा का मिश्रण होता है। यह अपेंडिक्स के दर्द में आराम दिलाता है। उपयोग के लिए - रात को सोते समय त्रिफला चूर्ण का सेवन करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications