काले अंगूर के 5 फायदे और 3 नुकसान - Kaale Angoor Ke 5 Fayde Aur 3 Nuksan

काले अंगूर के 5 फायदे और 3 नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
काले अंगूर के 5 फायदे और 3 नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

अंगूर (Grapes) खाना सभी को पसंद होता है। इसे बिना छीले या काटे खाया जा सकता है। अंगूर खाने में स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि इसके अनेक स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। भारत में हरे अंगूर (Green grapes), काले अंगूर (Black grapes) और बैंगनी अंगूर (Purple grapes) का सेवन अधिक किया जाता है। यह लेख काले अंगूर खाने के फायदे और नुकसान के बारे में है। काले अंगूर में कैल्शियम, विटामिन C, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर आदि गुण पाए जाते हैं। यह गुण इसे शरीर के लिए लाभदायक बनाते हैं। लेकिन कभी-कभी अंगूर खाना सभी को सूट नहीं करता है। तो चलिए इस के माध्यम से काले अंगूर से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में जानते हैं।

काले अंगूर के 5 फायदे और 3 नुकसान

काले अंगूर के 5 फायदे : 5 Benefits Of Black Grapes In Hindi

1. इम्यूनिटी मजबूत करें (Strengthens Immunity)

प्रतिदिन काले अंगूर खाने से इम्युनिटी को मजबूती मिलती है। काले अंगूरों में विटामिन C और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं।

2. हृदय स्वास्थ्य के लिए (Keeps Heart Healthy)

हृदय स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए काले अंगूर का सेवन अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद पोटैशियम और साइटोकेमिकल्स के कारण यह हृदय के फायदेमंद होता है और इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

3. डायबिटीज (Manages Diabetes)

अगर आप सोचते हैं की डायबिटीज होने पर आप फलों का सेवन नहीं कर सकते, तो आप यहां गलत हैं। काले अंगूर का सेवन डायबिटीज यानी शुगर में फायदेमंद होता है।

4. मोटापा (Helps In Losing Fat)

काले अंगूर में मौजूद पोषक तत्व इसे वजन कम करने के लिए गुणकारी बनाते हैं। यदि आप वजन और फैट कम करना चाहते हैं तो डाइट में काले अंगूर खाना मददगार होगा।

5. त्वचा और बालों की देखभाल करें (Good For Skin And Hair Care)

काले अंगूर त्वचा और बालों दोनों के लिए ही फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन E लाभकारी माना जाता है जिससे त्वचा और बालों को भी लाभ मिलता है।

काले अंगूर के 3 नुकसान : 3 Disadvantages Of Black Grapes In Hindi

काले अंगूर के स्वास्थ्य लाभ तो होते ही हैं लेकिन उनसे होने वाले नुकसान नजर अंदाज नहीं कर सकते हैं। आइये इनके बारे में जानें।

1. काले अंगूर का सेवन नियमित नहीं करना चाहिए। इसमें मौजूद अघुलनशील फाइब के कारण, इसके अधिक सेवन से पेट सम्बंधित समस्या हो सकती है।

2. गर्भवस्था में काले अंगूर का सेवन डॉक्टर के सुझाव के बाद ही करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं के लिए यह समय संवेदनशील होता है, ऐसे में लापरवाही शिशु को संकट में डाल सकती है।

3. काले अंगूर में एंटी-प्लेटलेट्स इफ़ेक्ट होता है जो खून का थक्का बनने से रोकता है। काले अंगूर का यह गुण हानिकारक हो सकता है। खासकर सर्जरी के आस-पास के समय में इन्हें न खाएं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications