चूना से 5 आयुर्वेदिक इलाज - Chuna Se 5 Ayurvedic Ilaaj 

चूना से 5 आयुर्वेदिक इलाज (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
चूना से 5 आयुर्वेदिक इलाज (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

चूना (lime) मुख्य रूप से CaCO3 (Calcium Carbonate) के मिनरल केल्साइट से मिलकर बनता है। यह आस-पास की किराना स्टोर पर और पान की दुकानों पर उपलब्ध होता है। आयुर्वेद के अनुसार, चूना कई घरेलू उपचारों में उपयोग होता है। यह कई बीमारियों में सहायक माना जाता है। चूना जोड़ों, कमर, कंधे, रीढ़ की हड्डी के दर्द और अन्य समस्याओं जैसे पीलिया, छाले आदि की समस्या में लाभदायक होता है। यह कैल्शियम का अच्छा स्रोत होता है। शरीर को सबसे ज्यादा कैल्शियम की जरुरत होती है और चूना इसे भरपूर मात्रा में पूरा करने में मददगार साबित हो सकता है। इस लेख में चूना से आयुर्वेदिक इलाज के बारे में बताया गया है।

चूना से 5 आयुर्वेदिक इलाज

1. पीलिया में चूना का उपयोग (Treats jaundice)

चूना कई बीमारियों में उपयोग किया जाता है। पीलिया जैसी बीमारी की स्थिति में चूना उपचार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। 1 चुटकी चूना गन्ने के जूस में मिलाकर पीने से पीलिया जल्दी ठीक होता है।

2. लंबाई बढ़ाने के लिए फायदेमंद (Helps in increasing height)

चूना लंबाई बढ़ाने में मददगार होता है। एक चुटकी चूना प्रतिदिन दही में मिलाकर खाएं या इसको दाल में भी मिलाकर पी सकते हैं। इसके सेवन से लंबाई में बढ़ोतरी देखी गयी है और याददाश्त भी तेज होती है।

3. दर्द निवारक के रूप में (Relieves pain)

चूना जोड़ों, कमर, पीठ, कंधे के दर्द को ठीक करता है। चूने के सेवन से शरीर के अनेक दर्द में आराम मिल सकता है। यह हड्डियों में हुई सूजन (Spondylitis) को भी ठीक करता है।

4. रीढ़ की हड्डी की समस्याओं में (Treats spinal problems)

चूना कैल्शियम का अच्छा स्रोत होने के कारण हड्डियों की अनेक समस्याओं में लाभदायक होता है। आयुर्वेद के अनुसार, यदि रीढ़ की हड्डी में दूरी आ जाए तो चूने के सेवन से उसे ठीक किया जा सकता है। टूटी हड्डियों को जोड़ने के लिए भी सुबह खाली पेट चूना खाया जा सकता है।

5. महिलाओं के मासिक धर्म में (Manages menstrual cycle)

अनियमित मासिक धर्म या पीरियड्स ना आने की समस्या में चूना लेना फायदेमंद होता है। महिलाओं की इस समस्या के लिए यह रामबाण इलाज है। यह शरीर की कैल्शियम की कमी पूरी करता है और मेनोपॉज, प्रेगनेंसी और पीरियड्स में लाभ देता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications