डायबिटीज में खाएं ये 5 फल और इन 4 फलों से बना लें दूरी-Diabetes Me Khae Ye 5 Fal Aur In 4 Fal Se Bana Le Duri

डायबिटीज में खाएं ये 5 फल और इन 4 फलों से बना लें दूरी(फोटो-Sportskeeda hindi)
डायबिटीज में खाएं ये 5 फल और इन 4 फलों से बना लें दूरी(फोटो-Sportskeeda hindi)

फलों (Fruits) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि फल पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। फलों का सेवन करने से आप कई बीमारियों के शिकार होने से भी बच सकते हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि आपके स्वास्थ्य के लिए सभी फल फायदेमंद ही साबित होते हैं, कुछ ऐसे फल भी होते हैं, जो किसी-किसी बीमारी में आपके स्वास्थ्य को फायदा से ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसी ही एक बीमारी डायबिटीज (Diabetes) हैं, जिसको मधुमेह भी कहा जाता है। डायबिटीज की शिकायत होने पर ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इसलिए इस बीमारी में शुगर वाले फलों से परहेज करना चाहिए। क्योंकि अगर डायबिटीज के मरीज शुगर से भरपूर फलों का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल काफी हाई हो जाता है, जो जानलेवा भी साबित हो सकता है। इसलिए डायबिटीज को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आइए जानते हैं, किन फलों का सेवन करना चाहिए और किन फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।

डायबिटीज में खाएं ये 5 फल और इन 4 फलों से बना लें दूरी

डायबिटीज में करें इन 5 फलों का सेवन

सेब- डायबिटीज की शिकायत होने पर आप सेब (Apple) का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि सेब में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए यह शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता है और शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है।

कीवी- डायबिटीज की बीमारी होने पर कीवी (Kiwi) का सेवन भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कीवी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

संतरा- डायबिटीज की शिकायत होने पर संतरा (Orange) का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि संतरा में फाइबर मौजूद होता है, साथ ही संतरा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जो शुगर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

एवोकाडो- डायबिटीज की बीमारी होने पर एवोकाडो (avocado) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि एवोकाडो का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। इसलिए शुगर के मरीजों के लिए एवोकाडो का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है।

नाशपाती- डायबिटीज के मरीजों के लिए नाशपाती (pear) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नाशपाती में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है।

इन 4 फलों का न करें सेवन

आम- डायबिटीज के मरीजों को आम (Mango) का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि आम का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल काफी तेजी से बढ़ता है।

केला- डायबिटीज के मरीजों को केला (Banana) का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से भी शुगर लेवल हाई हो सकता है, जो काफी खतरनाक साबित होता है।

चेरी- डायबिटीज की शिकायत होने पर चेरी (cherry) का सेवन भी अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो शुगर लेवल को बढ़ा सकती है।

तरबूज- डायबिटीज की बीमारी होने पर तरबूज (Watermelon) का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि तरबूज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है, जो शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications