चेहरे पर तुलसी का फेस पैक लगाने के 5 फायदे- Chehre Par Tulsi Ka Face Pack Lagane Ke 5 Fayde

चेहरे पर तुलसी का फेस पैक लगाने के फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)
चेहरे पर तुलसी का फेस पैक लगाने के फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)

तुलसी (Tulsi) एक ऐसा पौधा है, जिसको घर के आंगन में रखा जाता है। तुलसी का पौधा घर में रखना काफी शुभ भी माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं तुलसी का पौधा औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है, इसलिए यह स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। तुलसी के पौधे में विटामिन सी, कैल्शियम, जिंक, आयरन और क्लोरोफिल पाया जाता है। साथ ही तुलसी में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण भी मौजूद होते हैं, इसलिए अगर आप तुलसी का फेस पैक (Tulsi Face Pack) बनाकर चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है। साथ ही चेहरे पर ग्लो भी आता है। आइए जानते हैं चेहरे पर तुलसी का फेस पैक लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

चेहरे पर तुलसी का फेस पैक लगाने के 5 फायदे

1- तुलसी का फेस पैक चेहरे पर लगाने से पिंपल्स (Pimples) की शिकायत से छुटकारा मिलता है। क्योंकि तुलसी में एंटी बैक्टीरियल गुण पाये जाते हैं, इसलिए तुलसी का फेस पैक पिंपल्स की शिकायत को दूर करने में मददगार साबित होता है। इस पैक को बनाने के लिए तुलसी के पत्तों को पीसकर पाउडर बना लेना चाहिए, फिर उसमें हल्का सा पानी मिलाक चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाना चाहिए।

2- तुलसी का फेस पैक चेहरे पर लगाने से दाग धब्बों की शिकायत दूर होती है। क्योंकि तुलसी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाये जाते हैं, इसलिए इसका फेस पैक लगाने से दाग धब्बे दूर होते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए तुलसी के पत्तों को पीसकर उसमें नींबू (Lemon) का रस मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाना चाहिए।

3- गर्मी के मौसम में धूप और लू की वजह से टैनिंग (Tanning) की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप तुलसी की पत्तियों को पीसकर उसमें दही (Curd) मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे टैनिंग की शिकायत दूर होती है।

4- तुलसी के पत्तों का फेस पैक चेहरे पर लगाने से चेहरे पर ग्लो (Glowing Skin) आता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए तुलसी के पत्तों में एलोवेरा जेल (Aloe vera) मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए, फिर साफ पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

5- तुलसी के पत्तों में का फेस पैक चेहरे पर लगाने से झुर्रियों (Wrinkles) की शिकायत दूर होती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए तुलसी के पत्तों में एलोवेरा और दही मिला लेना चाहिए, फिर 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना चाहिए। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications