तुलसी के बीज खाने से दूर होती है ये 5 बीमारियां- Tulsi Ke Beej Khane Se Dur Hoti Hai Yee 5 Bimariya

तुलसी के बीज खाने से दूर होती है ये बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
तुलसी के बीज खाने से दूर होती है ये बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

तुलसी (Tulsi) का पौधा घर में रखना काफी शुभ माना जाता है। तुलसी का धार्मिक महत्व काफी ज्यादा है, लेकिन क्या आप जानते हैं तुलसी का जितना ही धार्मिक महत्व हैं, उतना ही आयुर्वेदिक महत्व भी है, जी हां तुलसी के पौधे औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए कई बीमारियों को ठीक करने के तुलसी के पत्तों और बीजों का इस्तेमाल किया जाता है। तुलसी के पत्तों के लाभ तो आपने कई बार सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको तुलसी के बीज (Tulsi Seeds) खाने के लाभ बताएंगे। तुलसी के बीज स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। तुलसी के बीजों में प्रोटीन, फाइबर और आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है, साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेट्री गुण भी मौजूद होता है। इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। आइए जानते हैं तुलसी के बीज खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

तुलसी के बीज खाने से दूर होती है ये 5 बीमारियां

1- तुलसी के बीजों का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि तुलसी के बीज एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। इसके लिए आप तुलसी के बीज के काढ़े का सेवन कर सकते हैं।

2- तुलसी के बीजों में फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है, इसलिए तुलसी के बीजों का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप तुलसी के बीज के काढ़े या चाय का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) बेहतर होता है।

3- शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन (swelling) की समस्या को ठीक करने के लिए तुलसी के बीजों का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तुलसी के बीजों में एंटी इंफ्लामेट्री गुण मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से सूजन की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

4- तुलसी के बीजों का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तुलसी के बीज एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप तुलसी के बीज का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है।

5- आजकल कब्ज (Constipation) की शिकायत ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है। लेकिन अगर आप रोजाना रात में तुलसी के बीजों को दूध में मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications