सूखी खांसी के लिए 5 घरेलू नुस्खे: Sookhi Khaansi Ke Liye 5 Gharelu Nuskhe

फोटो: Lybrate
फोटो: Lybrate

खांसी (Cough) शरीर को नुकसान पहुँचाता है। इस दौरान आपके शरीर में मुँह से लेकर फेफड़ों तक का हिस्सा परेशानी का शिकार बन जाता है। खांसी अगर सूखी हो तो परेशानी और बढ़ जाती है। इस स्थिति में आप चाह कर भी कुछ नहीं कर सकते हैं क्योंकि आपका शरीर इस स्थिति से निपटने का प्रयास कर रहा होता है लेकिन आपका शरीर भी एक सीमा तक ऐसा कर सकता है।

ये भी पढ़ें: पेट की चर्बी को गायब करने के लिए करें ये योगासन: Pet Ki Charbi Ko Gayab Karne Ke Liye Karein Ye Yogasan

शरीर के हर अंग का काम है हमें सही रूप से काम करने देना लेकिन अगर वो इस काम को नहीं कर पा रहा है तो ये हमारा फर्ज है कि हम उसे परेशानी से निजात दिलाएं। एक तरीका तो ये है कि हम डॉक्टर के पास जाएं और उससे इस परेशानी के इलाज के लिए गोलियाँ लें जिनकी वजह से हमें नींद आ सकती है। इससे उलट क्या हम इन आसान से घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं?

सूखी खांसी के लिए 5 घरेलू नुस्खे: 5 home remedies for dry cough

नमक पानी के गरारे: Salted Water Gargle

अब नमक को शरीर के लिए कितना जरूरी बताया गया है इसे अलग से समझाने की जरूरत नहीं है। आप चाहे कुछ भी कर रहे हों लेकिन नमक के बिना आपका शरीर काम नहीं कर सकता है। उसी तरह से अगर आपको सूखी खांसी है तो अकेला गुनगुना पानी कोई असर नहीं कर सकता है। अगर आप इसमें नमक मिलाकर उसका गार्गल करें तो उससे आपको काफी लाभ होगा।

अदरक: Ginger

अदरक में एंटी ऑक्सीडेंट्स (Anti Oxidants) होते हैं। ऐसे में अगर आप अपने शरीर में एक ऊर्जा चाहते हैं तो आपको इसका सेवन करना चाहिए। ये बात सूखी खांसी को ठीक करने के मामले में भी सच साबित होती है। जब आप इसके एक टुकड़े को दाँतों के नीचे रखकर इसे आराम से चबाते हैं तो उससे सूखी खांसी को ठीक किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: विटामिन सी की कमी से कौन सा रोग होता है: Vitamin C Ki Kami Se Kaun Sa Rog Hota Hai

शहद: Honey

शहद तो हर प्रकार से लाभकारी है। जीवनदाई शहद को आप हर मुश्किल के दौरान इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बड़ी बात ये है कि शहद कभी खराब नहीं होता है। जो शहद असली नहीं होगा उसमें आपको एक्सपायरी डेट देखने को मिलेगी। ये बात अपने आप में समझाने के लिए काफी है कि शहद को आप सूखी खांसी के दौरान इस्तेमाल करके सेहत को ठीक कर सकते हैं।

हल्दी: Turmeric

हल्दी को सेहत के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। यही वजह है कि अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो एंटी ऑक्सीडेंट्स के साथ साथ एंटी इंफ्लेमेटरी (Anti Inflammatory) गुण भी होते हैं। ये हर प्रकार से जीवन को ठीक करने में मदद करती है क्योंकि ये एंटी बैक्टीरियल (Anti Bacterial) भी होती है।

पुदीने का पत्ता: Mint Leaves

गर्मी के मौसम में पुदीने की चटनी हो या पुदीने का पानी, दोनों ही बेहद अच्छे लगते हैं। ये ठंडी तासीर का होने के कारण आपके शरीर में मौजूद सूखी खांसी के कारणों पर असर डालता है। इसकी वजह से शरीर को काफी लाभ होता है और आपको काफी बेहतर महसूस होता है जो एक अच्छी बात है।

ये भी पढ़ें: एक बार में पेट साफ करें ये योगासन, बार बार टॉयलेट जाना सेहत के लिए नुकसानदेह: Ek Baar Mein Pet Saaf Karein Ye Yogasan, Baar Baar Toilet Jaana Sehat Ke Liye Nuksaandeh

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।