प्रोटीन किसमें पाया जाता है - Protein Kisme Paya Jata Hai

प्रोटीन किसमें पाया जाता है (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
प्रोटीन किसमें पाया जाता है (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

प्रोटीन (Protein) एक मैक्रो-नुट्रिएंट (macro-nutrient) होता है जो हमें आहार से मिलता है। यह शरीर को मजबूती और शक्ति प्रदान करता है। बाल, नाख़ून, मांसपेशियों और हड्डियों को बनाने में प्रोटीन का ही योगदान होता है। प्रोटीन शरीर को आकार देता है। प्रोटीन खाना खाने के बाद संतुष्ट महसूस कराने, मांसपेशियों की वृद्धि के लिए, हड्डियों की मजबूती के लिए और प्रतिरक्षा स्वास्थ्य को मजबूत करने में मदद करता है।

हम जो प्रोटीन खाते हैं, वे विभिन्न अमीनो एसिड से बने होते हैं और ये अमीनो एसिड ही शरीर विभिन्न कार्यों के लिए उपयोग करता है, जैसे हार्मोन बनाने से लेकर शरीर के भीतर विशिष्ट प्रोटीन बनाने तक। निश्चित रूप से, जब हमारे समग्र स्वास्थ्य और कल्याण का समर्थन करने की बात आती है तो कार्बोहाइड्रेट और हैल्थी फैट्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन प्रोटीन मानव शरीर में ज्यादा अहम होता है और इसके लिए हमें सही खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। लेख में हम आगे उन खाद्य पदार्थो की बात करेंगे जिनसे हमें सबसे ज़्यादा प्रोटीन प्राप्त होता है।

प्रोटीन किसमें पाया जाता है?

1. मांसाहारी भोजन (Non-vegetarian)

मांसाहारी भोजन प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है। चिकन, अंडे, मीट, मछली आदि में प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है। यह शरीर को ताकत और प्रोटीन प्रदान करते हैं।

2. दूध-दही (Milk and Curd)

दूध से शरीर को प्रोटीन की अच्छी मात्रा मिलती है। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम और विटामिन भी होते हैं। दूध के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है। दही में भी प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। इसके प्रतिदिन सेवन से शरीर को अन्य लाभ भी मिलते हैं।

3. सोयाबीन (Soyabean)

प्रोटीन की अच्छी मात्रा केवल नॉनवेज में ही नहीं बल्कि वेज खाने में भी होती है। सोयाबीन उनमे से एक है। सोयाबीन प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है। इसमें 35% प्रोटीन मौजूद होता है। सोयाबीन में विटामिन B, विटामिन E, कैल्शियम, आयरन और B कॉम्प्लेक्स भी मौजूद होता है।

4. पनीर (Cottage cheese)

पनीर में 20% प्रोटीन मौजूद होता है। पनीर दूध से बनता है, इसमें प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट्स और फैट्स सही मात्रा में मौजूद होते हैं। कैल्शियम की कमी होने पर पनीर का सेवन फायदेमंद होता है।

5. दाल (Pulses)

दालें जैसे - अरहर, मूंग, मसूर, उड़द, चना, राजमा-छोले आदि में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। इनका प्रतिदिन सेवन शरीर के लिए लाभदायक होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications