पथरी के दर्द का तुरंत इलाज - Pathri Ke Dard Ka Turant Ilaaj 

पथरी के दर्द का तुरंत इलाज (फोटो - sportskeedaहिंदी)
पथरी के दर्द का तुरंत इलाज (फोटो - sportskeedaहिंदी)

गुर्दा (Kidney), हमारे शरीर का बहुत महत्वपूर्ण अंग होता है। किडनी शरीर में तरल पदार्थों, मिनरल व केमिकल के स्तर को सही बनाए रखने के लिए और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मददगार होती है। खाने के माध्यम से मिलने वाले पोषक तत्वों को किडनी खून तक पहुँचाती है, जिससे हमें ताकत मिलती है और शरीर सुचारु रूप से काम करता है। यदि खान-पान ठीक ना हो तो किडनी में समस्या हो सकती है और ऐसे में किडनी में पथरी होना आम है। आज के समय में 4 में 1 व्यक्ति ने किडनी संबंधित बीमारियों को झेल रहा है। उनमें से पथरी की समस्या सबसे गंभीर और दर्दनाक हो सकती है। यदि इसकी देखरेख ना की जाए तो डॉक्टर ऑपरेशन का सुझाव देते हैं। लेकिन पथरी अगर नई और छोटी हो तो इसके लिए आप घरेलू इलाज का सहारा भी ले सकते हैं। इस लेख में हम पथरी के दर्द का तुरंत इलाज बताने जा रहे हैं।

पथरी के दर्द का तुरंत इलाज

पथरी का दर्द कम करने के लिए पथरी की समस्या से छुटकारा पाना ही उपाय होता है।

1. पानी (Water intake)

सही मात्रा में पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। हमारे शरीर में 70% पानी होता है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी होना हानिकारक हो सकता है। हमें प्रतिदिन 7 से 8 गिलास पानी पीना चाहिए। पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स निकल जाते हैं और पथरी भी बाहर निकल जाती है।

2. नींबू का रस और जैतून का तेल (Lemon juice and olive oil)

पथरी की समस्या में नींबू का रस और जैतून का तेल का मिश्रण फायदेमंद होता है। जैतून का तेल और नींबू का रस मिलाकर प्रतिदिन पीने से पथरी की समस्या ठीक हो सकती है। यह मिश्रण पथरी को तोड़ने और बाहर निकालने में मदद करता है।

3. अनार का जूस (Pomegranate Juice)

अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। इसके लिए आप अनार का जूस पी सकते हैं और यह नैचुरली पथरी को बाहर निकलने में मदद करता है।

4. एप्पल साइडर विनेगर (Apple cider vinegar)

एप्पल साइडर विनेगर के सेवन से पथरी को शरीर से बाहर निकाला जा सकता है। एप्पल साइडर विनेगर शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकाल सकता है। उपयोग के लिए - 2 चम्मच गर्म पानी के साथ लें।

5. आंवला (Gooseberry)

रोजाना सुबह 1 चम्मच आंवला पाउडर का सेवन करें। इससे पथरी से छुटकारा मिल सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications