गर्मियों में तरो-ताजा रहने के लिए पिएं यह 5 स्मूथी - 5 Smoothie To Stay Fresh In Summer

गर्मियों में तरो-ताजा रहने के लिए पिएं यह 5 स्मूथी (फोटो - sportskeedaहिंदी)
गर्मियों में तरो-ताजा रहने के लिए पिएं यह 5 स्मूथी (फोटो - sportskeedaहिंदी)

गर्मियों का मौसम आ चुका है, सभी भयंकर गर्मी से परेशान हैं। गर्म हवा, लू, उमस के कारण अधिक पसीना आना, चिड़चिड़ापन, शरीर में पानी की कमी होना और थकावट महसूस होती है। ऐसे में सही मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है। पानी की कमी से डिहाइड्रेशन की बीमारी हो सकती है। गर्मी से बचने के लिए लोग खाने पीने में अलग-अलग चीज़ों का चयन करते हैं। लेकिन सभी चीज़ें पौष्टिक नहीं होती। ऐसे में हम आपको फलों से बानी स्मूथी का चुनाव करने का सुझाव देंगे।

गर्मी के चिलचिलाते मौसम में फलों से मिलने वाला पोषण शरीर के लिए लाभदायक होता है। यह शरीर में होने वाली पानी की कमी को भी कुछ हद तक कम करता है। गर्मियों में बिकने वाले मौसमी फलों के साथ, आप अपनी स्मूथी में ड्राई-फ्रूट्स का भी चयन कर सकते हैं। ये आपका पेट भरने के साथ-साथ भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल और फाइबर भी प्रदान करेंगे। तो आइये इस लेख के माध्यम से गर्मियों में तरो-ताजा रहने के लिए 5 स्मूथी बनाने की विधि और उनसे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

गर्मियों में तरो-ताजा रहने के लिए पिएं यह 5 स्मूथी

1. कोकोनट-गुआवा (Coconut Guava Smoothie)

यह स्मूथी वीगन (Vegan) लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमें नट मिल्क का उपयोग होता है। नारियल और अमरुद से बानी यह स्मूथी नुट्रिएंट्स से भरपूर होती है।

बनाने की विधि - 1 कप भिगोया हुआ नारियल (गिरी) और आधा कप अमरुद (बिना बीज), 1 कप बादाम का दूध या सोया मिल्क, मिठास के लिए 2 खजूर डालकर इसे पीस लें। आपकी स्मूथी तैयार है। इसे लंच में या शाम की चाय की जगह ले सकते हैं।

2. वाटरमेलन स्मूथी (Watermelon smoothie)

तरबूज गर्मियों का फल होता है। यह फल के रूप में भी खाया जाए तो शरीर में होने वाली पानी की कमी को पूरा करता है। इससे बनने वाली स्मूथी गर्मियों में ताजगी प्रदान करती है। गर्मियों में बिकने वाला तरबूज फाइबर, पोटैशियम, आयरन और विटामिन A, B और C से भरपूर होता है।

बनाने की विधि - 2 कप तरबूज का जूस निकाल लें, इसमें 1 कप नट मिल्क, बर्फ और आधा चम्मच चिया सीड या सब्जा बीज डालें और पिएं।

3. अखरोट-केला (Walnut and Banana Smoothie)

केला आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देगा और अखरोट के सेवन से अन्य पोषक तत्व मिलते हैं। ऐसे में इनसे बनी स्मूथी गर्मियों के लिए एक अच्छी ड्रिंक है।

बनाने की विधि - 1 केला (छिला हुआ) और 2 भीगे हुए अखरोट लें, 1 कप आलमंड मिल्क या कोकोनट मिल्क के साथ, खजूर या स्टीविआ का उपयोग करें और इसे ब्लेंड करें। यह आपको इंस्टेंट एनर्जी देगी।

4. मैंगो स्मूथी (Mango Smoothie)

गर्मियों में आम खाना सबको पसंद होता है। आम में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कि शरीर के लिए फायदेमंद हैं।

आम की स्मूथी बनाने के लिए - 1 कप आम कटा हुआ, 1 कप दूध, अपनी पसंद के ड्राई-फ्रूट्स छोटे-छोटे काटकर सबको मिक्सर में पीस लें। आपकी स्मूथी तैयार है।

5. सेब-बादाम (Apple and Almond smoothie)

सेब और बादाम से बनी स्मूथी गर्मी के लिए तो अच्छी होती ही है साथ ही यह सेहत की देखभाल करने में सहायक होती है। सेब में विटामिन A होता है और बादाम में विटामिन E भरपूर मात्रा में होता है।

स्मूथी बनाने की विधि - 1 सेब कटा हुआ, 10 से 12 बादाम, 1 कप दूध, 5-6 बर्फ के टुकड़े एक मिक्सर में डालकर पीस लें। यह स्मूथी आप सुबह या शाम की चाय के वक़्त ले सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications