चिकनगुनिया के 5 लक्षण: Chikungunya Ke 5 Lakshan

फोटो: CDC
फोटो: CDC

चिकनगुनिया (Chikungunya) काफी कष्टकारी होता है और इस दौरान आपको खुद को बेहद अलग कर लेना पड़ता है। इस बीमारी के दौरान आप काफी अजीब महसूस करते हैं और अगर चीजों पर ध्यान ना दिया जाए तो नौबत अस्पताल के साथ साथ मौत की भी बन सकती है जो सही नहीं है।

ये भी पढ़ें: पेट की चर्बी को जड़ से खत्म कर देंगे ये 3 योगासन: Pet Ki Charbi Ko Jad Se Khatam Kar Denge Ye 3 Yogasan

ऐसा नहीं है कि ये कुछ समय के लिए हो रही बीमारी है क्योंकि चिकनगुनिया लगातार हर साल कई लोगों को अपना ग्रास बनाती है। इसकी वजह से होने वाली मौतें काफी ज्यादा हैं और ये एक परेशानी का सबब है। आप चाहें तो इसके बारे में पढ़ सकते हैं या फिर इस आर्टिकल के माध्यम से ही खुद को ठीक रख सकते हैं।

चिकनगुनिया के 5 लक्षण (5 symptoms of Chikungunya virus infection)

अचानक बुखार आना (Sudden Fever)

बुखार तो वैसे भी कष्टकारी होता है और अगर ये चिकनगुनिया के दौरान हो तो परेशानी और भी बढ़ जाती है। बुखार को कभी भी नजरअंदाज ना करें। एक छोटी सी गलती बड़ी परेशानी का सबब बन सकती है इसलिए अपनी सेहत को ठीक रखें और ऐसा कोई कदम ना उठाएं जिससे आपको परेशानी का सामना करना पड़े।

हड्डियों में दर्द (Bone Pain)

उम्र के बढ़ते प्रभाव में आपने हड्डियों में दर्द होते हुए देखा होगा लेकिन अगर ये दर्द बढ़ता ही जा रहा है और साथ में बुखार भी है और आप की उम्र भी ज्यादा नहीं है तो आपको चिकनगुनिया हो सकता है। देर ना करें और आज ही डॉक्टर को दिखाएं क्योंकि परेशानी को शुरूआती दौर में ही पकड़ लेने से उसका इलाज जल्दी हो सकता है।

ये भी पढ़ें: ठंडा पानी पीने के 3 फायदे: Thanda Paani Peene Ke 3 Fayde

सर में दर्द (Headache)

सर में दर्द कई कारणों से हो सकता है। इसमें स्ट्रेस, बिजी दिन, अधिक काम, शरीर में कमजोरी जैसे कारण शामिल हैं। दरअसल जब भी कोई बीमारी शुरू होती है तो वो तीन अंगों पर अटैक करती है जिसमें दिमाग, पेट और पैर शामिल हैं। दिमाग शरीर का पावरहाउस, पेट शरीर की मशीनरी, और पैर शरीर के वो पुर्जे होते हैं जो आपको कुछ करने देते हैं। इन में से एक में भी असर हो तो नजरअंदाज ना करें।

पेट खराब होना (Nausea)

पेट में दिक्कत हो और उलटी करने का भी मन हो रहा हो तो इसके पीछे चिकनगुनिया हो सकता है। दरअसल हर स्थिति में आपका पेट ही सबसे पहले इफेक्ट में आता है। इस स्थिति में आपको अपने पेट को ठीक रखना चाहिए। पेट से बीमारियों को बढ़ने का मौका मिलता है और आपको उसका ध्यान रखना चाहिए।

रैशेस (Rashes)

शरीर में बेवजह रैशेस हो रहे हों तो आपको ध्यान रखना चाहिए। पेट के साथ साथ त्वचा भी बेहद महत्वपूर्ण अंग है और आपको इसका ध्यान रखना चाहिए। एक छोटी सी गलती से आप शरीर के सबसे बड़े अंग को नुकसान पहुंचाएंगे जो किसी भी रूप से सही नहीं है क्योंकि उससे दिक्कतें बढ़ सकती है

ये भी पढ़ें: दाँतों को रखें सफेद और अपनी ओरल सेहत और मुस्कान को बरकरार: Daaton Ko Rakhein Safed Aur Apni Oral Health Aur Muskaan Ko Barkaraar

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।