हाथ-पैर सुन्न होने के 6 आयुर्वेदिक इलाज : Haath-Pair Sunn Hone Ke 6 Ayurvedic Ilaaj 

हाथ-पैर सुन्न होने के 6 आयुर्वेदिक इलाज (फोटो - sportskeedaहिंदी)
हाथ-पैर सुन्न होने के 6 आयुर्वेदिक इलाज (फोटो - sportskeedaहिंदी)

आपने अक्सर महसूस किया होगा कि एक ही पोजीशन में सोने या बैठने से हाथ या पैर सुन्न हो जाते हैं। यह हाथ या पैर पर दबाव पड़ने से ऐसा होता है। सुन्न हुआ हाथ या पैर महसूस ना होने के कारण से कुछ समय के लिए उठना-बैठना भी कठिन हो जाता है। हाथ-पैर में झनझनाहट महसूस भी होती है। आमतौर पर यह कोई गंभीर समस्या नहीं होती है। आपको बता दें कि हाथ-पैर सुन्न होने कि समस्या इन अंगों में लगातार दबाव पड़ने के कारण ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं होने की वजह से होती है। जब आप उठना या हिलना-डुलना करते हैं तब इन अंगों से दबाव हट जाता है और शरीर में खून और ऑक्सीजन का संचार सही ढंग से हो पता है। धीरे-धीरे इन अंगो में सवेंदनशीलता वापस आ जाती है और फिर भी आपको बार-बार यह समस्या होने लगे तो इसके लिए आप कुछ घरेलू इलाज अपना सकते हैं।

हाथ-पैर सुन्न होने के 6 आयुर्वेदिक इलाज

1. शहद और दालचीनी (Honey and Cinnamon)

1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दालचीनी पाउडर को मिलाएं। इसके सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होने लगेगा और हाथ-पैर सुन्न होने की समस्या से आराम मिलेगा।

2. सोंठ और लहसुन (Dry ginger and Garlic)

1 चम्मच सोंठ पाउडर और 4-5 लहसुन की कलियों को पीसकर लेप बनाये। इस लेप को सुन्न होने वाले अंगों पर लगाएं।

3. पीपल की कोपल और सरसों का तेल (Peepal's Bud and Mustard Oil)

3-4 पीपल की कोपलों और सरसों के तेल को मिलाकर पकाएं और इस तेल को छानकर सुन्न हुए हाथ या पैर पर लगाएं। यह सुन्न अंग के लिए फायदेमंद होगा।

4. जायफल चूर्ण और नारियल का तेल (Nutmeg Powder and Coconut Oil)

2 ग्राम जायफल का चूर्ण और 50 ग्राम नारियल के तेल को साथ में मिलाएं। इसे सुन्न हाथ या पैर पर लगाने से लाभ मिलेगा।

5. तुलसी और सरसों का तेल (Tulsi and Mustard Oil)

2-4 तुलसी की बूंदों और 1 चम्मच सरसों के तेल को साथ में मिलाएं और सुन्न हाथ-पैर पर लगाकर मालिश करें। इससे जल्द राहत मिलेगी।

6. देसी घी की मालिश (Desi Ghee Massage)

देसी घी स्वाभाव में गर्म होता है। सुन्न पड़े अंग यानी हाथ या पैर पर देसी घी की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन सही से होने लगता है और यह जल्द आराम दिलाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications