लीची खाने के 6 फायदे और 3 नुकसान- Lychee Khane Ke 6 Fayde Aur 3 Nuksan

लीची खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
लीची खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

लीची (Lychee) एक मौसमी फल है, जो सिर्फ गर्मियों के मौसम में ही मिलता है। लीची का सेवन काफी लोगों को पसंद होता है, क्योंकि लीची खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, लीची खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उससे ज्यादा स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। जी हां लीची खाने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि लीची पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लीची में विटामिन सी, विटामिन बी6, फोलेट, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्निशियम और मैग्नीज जैसे तत्व पाये जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन लीची का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं लीची खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

लीची खाने के 6 फायदे और 3 नुकसान

लीची खाने के फायदे

1- लीची में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए लीची का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप सर्दी-खांसी और बुखार जैसे वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं।

2- गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को डिहाइड्रेशन (dehydration) की शिकायत हो जाती है, लेकिन अगर आप लीची का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। क्योंकि लीची में भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है।

3- लीची एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप लीची का सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी का जोखिम कम होता है।

4- गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को पाचन से जुड़ी परेशानियां हो जाती है, लेकिन अगर आप लीची का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही पेट संबंधी बीमारियां भी दूर होती है।

5- लीची में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, साथ ही लीची एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन त्वचा (Skin) के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। लीची का सेवन करने से त्वचा पर ग्लो आता है।

6- लीची का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लीची में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप लीची का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है।

लीची खाने के नुकसान

1- गर्भवती महिलाओं को लीची का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि लीची खाने से उनके सेहत को नुकसान पहुंचता है।

2- लीची से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी परेशानियां दूर होती है।

3- लीची का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ सकता है। इसलिए जिन लोगों को मोटापा कम करने में उनको लीची का कम मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications