फालसा फल खाने के 6 फायदे और 3 नुकसान-Phalsa Fal Khane Ke Fayde Aur Nuksan

फालसा फल खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
फालसा फल खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के मौसम में फालसा (Phalsa) फल का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। फालसा फल खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है, इसलिए इसका सेवन ज्यादातर लोगों को पसंद भी होता है। फालसा फल दिखने में छोटा और गोल सा होता है। लेकिन छोटा दिखने वाला ये फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है, फालसा फल में मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी, फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। लेकिन फालसा फल का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं फालसा फल खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

फालसा फल खाने के 6 फायदे और 3 नुकसान

फालसा फल खाने के फायदे

1- कैंसर (Cancer) एक काफी गंभीर बीमारी है, कैंसर के कारण कई लोगों की जान चली जाती है। लेकिन अगर आप फालसा फल का सेवन करते हैं, तो इससे ब्रेस्ट और लीवर कैंसर का जोखिम कम होता है। क्योंकि फालसा फल में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं।

2- फालसा फल का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि फालसा फल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है, इसलिए इसका सेवन करने से शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

3- फालसा फल का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।

4- फालसा फल का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए भी लाभदायक साबित होता है, क्योंकि फालसा फल में पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

5- फालसा फल का सेवन एनीमिया (Anemia) की बीमारी में काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि फालसा फल आयरन से भरपूर होता है और आयरन शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है।

6- फालसा फल का सेवन पेट के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि फालसा फल में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी परेशानियां दूर होती है।

फालसा फल खाने के नुकसान

1- फालसा फल का अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी (Kidney) पर असर पड़ सकता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।

2- फालसा फल से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) की शिकायत होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी परेशानियां हो सकती है।

3- फालसा फल का अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल काफी लो हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications