पुनर्नवा (Punarnava) एक तरह का पौधा है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होता है। पुनर्नवा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। पुनर्नवा के फूल या पत्तियों को पीसकर उसका चूर्ण बनाकर सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि पुनर्नवा में एंटी-कैंसर, एंटी-डायबिटिक, एंटी-इन्फ्लेमेशन जैसे गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन पुनर्नवा का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसके अधिक सेवन से स्वास्थ्य को फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं पुनर्नवा के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।
पुनर्नवा के 6 फायदे और 4 नुकसान
पुनर्नवा के फायदे
1- आजकल ज्यादातर लोग मोटापा (Obesity) बढ़ने की वजह से परेशान हैं और मोटापा कई बीमारियों के पनपने का कारण बनता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है, मोटापा को कंट्रोल करने के लिए पुनर्नवा का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए नियमित रूप से पुनर्नवा के चूर्ण का सेवन करना चाहिए।
2- पुनर्नवा का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पुनर्नवा में एंटी डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।
3- पुनर्नवा की जड़ को पीलिया (Jaundice) के इलाज में आयुर्वेदिक दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए पीलिया की बीमारी होने पर पुनर्नवा का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। पीलिया की बीमारी होने पर पुनर्नवा का सेवन करने से पीलिया की बीमारी में काफी हद तक आराम मिलता है।
4- पुनर्नवा का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा कम होता है। क्योंकि पुनर्नवा में एंटी कैंसर प्रभाव पाए जाते हैं, जो कैंसर के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होते हैं।
5- पुनर्नवा के पत्तों का रस आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पुनर्नवा में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाये जाते हैं, जो आंखों के इंफेक्शन की शिकायत को दूर करने में मदद करते हैं। पुनर्नवा के पत्तों का रस आंखों डालने से आंखें स्वस्थ भी रहती है।
6- पुनर्नवा का इस्तेमाल स्किन (Skin) के लिए भी किया जाता है। पुनर्नवा का लेप लगाने से स्किन संबंधी कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
पुनर्नवा के नुकसान
1- गर्भवती महिलाओं को पुनर्नवा का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
2- स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी पुनर्नवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
3- पुनर्नवा से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) की शिकायत भी हो सकती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्वास्थ्य और स्किन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
4- डायबिटीज के मरीज अगर पुनर्नवा का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल काफी लो हो सकता है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।