घुटने के दर्द से बचाव के लिए 6 घरेलू उपाय - Home Remedies To Prevent Knee Pain

घुटने के दर्द से बचाव के लिए 6 घरेलू उपाय (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
घुटने के दर्द से बचाव के लिए 6 घरेलू उपाय (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

घुटने में दर्द (Knee pain) की समस्या बेहद आम हो चुकी है। इस समस्या से न केवल बड़े बुजुर्ग बल्कि कम उम्र के लोग भी परेशान हैं। इस दर्द से आराम पाने के लिए हमारी दादी-नानी के नुस्खे बड़े काम आते हैं। घुटने का दर्द सर्दियों में ज्यादा बढ़ जाता है। इस दर्द से आराम पाने के लिए वैसे तो सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, लेकिन जब तक जरूरी ना हो तब तक घरेलू उपायों को अपनाकर आप घुटने के दर्द से आराम पा सकते हैं। घुटनो के दर्द की बीमारी को गठिया रोग भी कहते हैं। घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय दिए गए हैं, इन्हें जानने के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।

घुटने के दर्द से बचाव के लिए 6 घरेलू उपाय - Home Remedies To Prevent Knee Pain In Hindi

1. तुलसी का रस (Basil juice)

दर्द चाहे घुटने में हो या फिर शरीर के किसी अन्य जोड़ में, तुलसी के रस का इस्तेमाल बहुत लाभ पहुंचाता है। इसके लिए तुलसी के पत्तों का एक चम्मच रस निकालें और उसको एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। ऐसा रोज करने से दर्द में राहत मिलेगी।

2. शहद और घी के साथ त्रिफला का उपयोग (Triphala with Honey and Ghee)

शहद के साथ त्रिफला पाउडर का उपयोग करने से घुटने के दर्द से आराम मिलता है। आधा चम्मच त्रिफला पाउडर को एक चम्मच शहद में मिलाएं और साथ ही इसमें आधा चम्मच देसी घी मिलाएं। प्रतिदिन सुबह इसको खाने से दर्द में राहत मिलती है।

3. एलोवेरा का उपयोग (Aloe vera)

घुटनों के दर्द और अन्य जोड़ों के दर्द में एलोवेरा आराम पहुंचाता है। दर्द होने पर एलोवेरा का पल्प निकाल कर उसमें हल्दी पाउडर मिलाकर गर्म करके दर्द वाली जगह पर बांधना चाहिए। इससे दर्द और सूजन में जल्दी लाभ मिलता है।

4. अदरक का उपयोग (Ginger)

अदरक का उपयोग भी घुटनों के दर्द से राहत दिलाता है। इसका उपयोग सर्दियों के दिनों में अवश्य करना चाहिए। सब्जी, चटनी, चाय, अचार के माध्यम से अदरक का सेवन रोज करना चाहिए। यह केवल घुटनों के दर्द के लिए ही लाभदायक नहीं है, बल्कि अन्य जोड़ों के दर्द और सूजन के साथ खांसी-जुकाम आदि बीमारियों में भी आराम देता है।

5. हल्दी वाले दूध का सेवन (Turmeric milk)

घुटनों या अन्य जोड़ों के दर्द में हल्दी वाले दूध का इस्तेमाल भी लाभदायक होता है। एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर रात को सोने से पहले पीने से दर्द से राहत मिलती है। हल्दी पाउडर की जगह अगर आप कच्ची हल्दी को पीसकर दूध में मिलाकर पियें तो और भी जल्दी आराम मिलेगा।

6. मेथी दाने का उपयोग (Fenugreek seeds)

दर्द से राहत पाने के लिए मेथी दाने का सेवन लाभदायक होता है। इसके लिए आधा चम्मच मेथी दाने का पाउडर खाना खाने के बाद सुबह-शाम गर्म पानी के साथ सेवन करें या रात में आधा चम्मच मेथी दाने को आधा गिलास पानी में भिगो लें, सुबह खाली पेट इसको चबाकर खाएं और पानी भी पिएं इससे आपको आराम मिलेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications