प्याज के 6 उपयोग, 8 फायदे और 4 नुकसान- Pyaj Ke 6 Upyog, 8 Fayde Aur 4 Nuksan

प्याज के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
प्याज के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

प्याज (Onion) का उपयोग कई स्वादिष्ट व्यंजन को बनाने के लिए किया जाता है, ज्यादातर सब्जियां प्याज के बिना अधूरी होती है। लेकिन प्याज सिर्फ व्यंजनों को स्वादिष्ट नहीं बनाता है, बल्कि प्याज औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन स्वास्थ्य को भी अनगिनत लाभ पहुंचाता है। प्याज का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि प्याज में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन प्याज खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं प्याज खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

प्याज के 6 उपयोग, 8 फायदे और 4 नुकसान

प्याज के उपयोग

- प्याज की पकौड़ी बनाई जा सकती है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।

- प्याज का उपयोग सलाद में किया जाता है।

- प्याज के उपयोग से स्वादिष्ट सब्जियां बनाई जाती है।

- प्याज का उपयोग दाल में तड़का लगाने के लिए किया जाता है।

- प्याज के रस का उपयोग चेहरे पर लगाने के लिए किया जाता है।

- प्याज के रस को बालों में लगाया जा सकता है।

प्याज के फायदे

1- प्याज का सेवन पेट के लिए फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि प्याज में फाइबर मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है, साथ ही पेट संबंधी कई बीमारियां भी दूर होती है।

2- प्याज का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि प्याज में एंटी डायबिटीक प्रभाव पाये जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से शुगर लेवल कंट्रोल होता है।

3- प्याज विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

4- प्याज का सेवन करने से अनिद्रा की शिकायत दूर होती है, क्योंकि प्याज में कई ऐसे तत्व पाये जाते हैं, जो तनाव को कम करते हैं। जिससे नींद अच्छी आती है।

5- प्याज का सेवन किडनी स्टोन (Kidney Stone) की बीमारी में काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि प्याज में कई ऐसे तत्व पाये जाते हैं, जो पथरी को बाहर निकालने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए प्याज के रस का सेवन करना चाहिए।

6- प्याज का सेवन कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) के साथ-साथ ट्राइग्लिसराइड्स (Triglyceride) को भी कम करने में मददगार साबित होता है। कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स दोनों ही हार्ट की बीमारी का सबसे बड़ा कारण होते हैं। इसलिए जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल या ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ा हो, उनको प्याज का सेवन करना चाहिए।

7- प्याज का सेवन मुंह के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि प्याज मुंह में पनपने वाले खराब बैक्टीरिया को खत्म करने में मददगार साबित होता है। इसलिए प्याज का सेवन करने से दांत मजबूत होते हैं। साथ ही मुंह के कैंसर का खतरा भी काफी हद तक कम होता है।

8- गर्मी के मौसम में धूप और लू की वजह से अक्सर लोग बीमार पड़ जाते हैं, लेकिन अगर आप रोजाना सलाद के रूप में प्याज का सेवन करते हैं, तो बीमार पड़ने से काफी हद तक बच सकते हैं।

प्याज के नुकसान

1- प्याज का सेवन करने से मुंह में बदबू की समस्या हो सकती है।

2- प्याज का अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी और पेट संबंधी परेशानियां हो सकती है।

3- प्याज से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी परेशानियां हो सकती है।

4- गर्भवती महिलाओं को अधिक मात्रा में कच्चे प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications