शरीर दर्द का 7 आयुर्वेदिक उपचार- Shareer Dard Ka 7 Ayurvedic Upchaar

शरीर दर्द का आयुर्वेदिक उपचार(फोटो-Sportskeeda hindi)
शरीर दर्द का आयुर्वेदिक उपचार(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर दर्द (Body pain) की समस्या एक आम समस्या है, शरीर दर्द की शिकायत कभी भी किसी को भी हो सकती है। शरीर में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं, कभी-कभी जब हम ज्यादा काम कर लेते हैं, तो शरीर में दर्द होने लगता है, कभी नींद पूरी न होने की वजह से भी शरीर में दर्द होने लगता है और थकान लगने लगती है। शरीर में दर्द की शिकायत किसी बीमारी की वजह से भी हो सकती है, जब बुखार होता है या मौसम बदलता है तो उसकी वजह से भी शरीर में दर्द की समस्या हो सकती है। लेकिन चिंता करने की बात नहीं है, अगर आपके शरीर में भी दर्द की शिकायत है, तो इन आयुर्वेदिक उपायों को अपनाकर दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं शरीर दर्द को ठीक करने के क्या-क्या आयुर्वेदिक उपाय होते हैं।

शरीर दर्द का 7 आयुर्वेदिक उपचार

काली मिर्च

काली मिर्च (black pepper) एक मसाला है, लेकिन काली मिर्च औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। साथ ही काली मिर्च में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, इसलिए इसका सेवन शरीर दर्द की शिकायत में काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए दूध में काली मिर्च मिलाकर सेवन करना चाहिए।

अश्वगंधा

अश्वगंधा (ashwagandha) एक औषधीय जड़ी बूटी है, जो शरीर दर्द की शिकायत को दूर करने में मददगार साबित होती है। अश्वगंधा का सेवन करने से मसल्स मजबूत होते हैं, साथ ही शरीर में दर्द की शिकायत भी दूर होती है। इसके लिए अश्वगंधा पाउडर का सेवन कर सकते हैं।

हल्दी

शरीर दर्द की शिकायत होने पर हल्दी (Turmeric) का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है। इसलिए इसका सेवन करने से किसी भी प्रकार के दर्द की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके लिए आप हल्दी वाले दूध या हल्दी पानी का सेवन कर सकते हैं।

सेब का सिरका

सेब के सिरके (Apple vinegar) का सेवन शरीर दर्द की शिकायत होने पर काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब के सिरके में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो दर्द को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए एक कप में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सेवन करना चाहिए।

मसाज

शरीर दर्द की शिकायत होने पर मसाज (Massage) कराना चाहिए। क्योंकि मसाज एक नेचुरल पेन रिलीवर होता है। मसाज कराने से ब्लड सर्कुलेशन सही तरह से होता है। साथ ही तनाव भी कम होता है।

अदरक

अदरक (Ginger) औषधीय गुणों से भरपूर होता है, साथ ही अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में दर्द की शिकायत से छुटकारा मिलता है। इसके लिए अदरक की चाय या अदरक के काढ़े का सेवन करना चाहिए।

नमक से सिकाई

शरीर दर्द की शिकायत होने पर नमक के पानी से सिकाई करनी चाहिए। नमक के पानी से सिकाई करने से शरीर को अंदर से गर्महाट मिलती है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी सही तरह से होता है। जिससे शरीर दर्द की शिकायत दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications