बेल का मुरब्बा खाने के 7 फायदे और 3 नुकसान- Bel Ka Murabba Khane Ke 7 Fayde Aur 3 Nuksan

बेल का मुरब्बा खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
बेल का मुरब्बा खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मियों के मौसम में बेल या बेल के जूस का सेवन तो सभी ने किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी बेल के मुरब्बे का सेवन किया है। जी हां बेल का मुरब्बा (Bel Ka Murabba), जो कि स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। बेल का मुरब्बा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए बेल के मुरब्बे का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। बेल के मुरब्बे में प्रोटीन, फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम, बीटा-कैरोटीन, विटामिन सी और फाइबर जैसे तत्व पाये जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन बेल के मुरब्बे का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं बेल का मुरब्बा खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

बेल का मुरब्बा खाने के 7 फायदे और 3 नुकसान

बेल का मुरब्बा खाने के फायदे

1- बेल के मुरब्बे में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप बेल के मुरब्बे का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं।

2- बेल के मुरब्बे का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बेल का मुरब्बा फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप बेल के मुरब्बे का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) बेहतर होता है। साथ ही कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

3- बेल के मुरब्बे का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) का स्तर नियंत्रित रहता है। क्योंकि बेल का मुरब्बा एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से तो भरपूर होता ही है, साथ ही इसमें फाइबर भी मौजूद होता है, इसलिए अगर आप रोजाना सीमित मात्रा में बेल के मुरब्बे का सेवन करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल होता है।

4- गर्मी के मौसम में बेल के मुरब्बे का सेवन करने से शरीर को ठंडक पहुंचती है, साथ ही इसका सेवन आपको लू से भी बचाता है। क्योंकि बेल की तासीर ठंडी होती है।

5- बेल के मुरब्बे का सेवन दिमागी विकास के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बेल के मुरब्बे का सेवन करने से यादादश्त (Memory) तेज होती है।

6- बेल के मुरब्बे का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बेल के मुरब्बे में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

7- एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर बेल के मुरब्बे का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बेल में आयरन की मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप बेल के मुरब्बे का सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है।

बेल का मुरब्बा खाने के नुकसान

1- बेल के मुरब्बे का सेवन डायबिटीज (diabetes) के मरीजों को अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। क्योंकि बेल में शुगर की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

2- किडनी संबंधी बीमारी से ग्रसित लोगों को बेल के मुरब्बे का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

3- बेल के मुरब्बे का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications