अमरूद के पत्तों के 7 फायदे और 3 नुकसान- Amrud Ke Patto Ke 7 Fayde Aur 3 Nuksan

अमरूद के पत्तों के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
अमरूद के पत्तों के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

अमरूद (Guava) का सेवन काफी लोगों को पसंद होता है, क्योंकि अमरूद खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही अमरूद स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अमरूद से भी ज्यादा अमरूद के पत्ते (guava leaves) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं, जी हां अमरूद के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप अमरूद के पत्तों का सेवन करते हैं, तो इससे कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि अमरूद के पत्तों में विटामिन सी, एंटी बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण काफी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन अमरूद के पत्तों का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं अमरूद के पत्तों के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

अमरूद के पत्तों के 7 फायदे और 3 नुकसान

अमरूद के पत्तों के फायदे

1- अमरूद के पत्तों का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अमरूद के पत्तों में एंटी डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

2- अमरूद के पत्तों का सेवन कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ने पर भी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि अमरूद के पत्तों का सेवन शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित होता है।

3- अमरूद के पत्तों का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा काफी हद तक कम होता है, क्योंकि अमरूद के पत्तों में एंटी कैंसर गुण पाये जाते हैं, इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर होने का जोखिम कम होता है।

4- अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी (Allergy) है, तो उसके लिए अमरूद के पत्तों का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अमरूद के पत्तों में एंटी-एलर्जिक गुण पाये जाते हैं, जो एलर्जी की समस्या को दूर करते हैं।

5- अमरूद के पत्तों से दांत दर्द और मसूड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है। क्योंकि अमरूद के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाये जाते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

6- अमरूद के पत्तों का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसका सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) सही रहता है। साथ ही इसका सेवन गैस्ट्रिक अल्सर से बचाव में भी मददगार साबित होता है।

7- अमरूद के पत्तों का सेवन उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए लाभदायक साबित होता है। क्योंकि इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

अमरूद के पत्तों के नुकसान

1- गर्भवती महिलाओं को अमरूद के पत्तों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

2- अमरूद के पत्तों का सेवन उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है, लेकिन अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं, तो इससे रक्तचाप काफी कम हो सकता है।

3- अमरूद के पत्तों का अधिक सेवन करने से पेट संबंधी और उल्टी (Vomiting) की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava