आम के पत्तों से दूर होती है ये 7 बीमारियां- Aam Ke Patto Se Dur Hoti Hai Yee 7 Bimariya

आम के पत्तों से दूर होती है ये बीमारियां(फोटो-Sprotskeeda hindi)
आम के पत्तों से दूर होती है ये बीमारियां(फोटो-Sprotskeeda hindi)

गर्मियों के मौसम का इंतजार ही ज्यादातर लोग आम खाने के लिए करते हैं, क्योंकि आम (Mango) खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसलिए इसका सेवन छोटे से लेकर बड़ो तक सभी को काफी पसंद आता है। आम का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक साबित होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आम से ज्यादा आम के पत्ते (mango leaves) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। जी हां आम की पत्तियां स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाती हैं। आम की पत्तियां कई बीमारियों में भी लाभदायक साबित होती हैं। क्योंकि आम की पत्तियों में फाइबर, विटामिन सी और पेक्टिन जैसे तत्व पाये जाते हैं, साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं आम के पत्तों से कौन-कौन सी बीमारियां दूर होती है।

आम के पत्तों से दूर होती है ये 7 बीमारियां

1- आम की पत्तियों का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि आम की पत्तियों में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए आम की पत्तियों को सूखाकर पाउडर बना लेना चाहिए, फिर उसका पानी के साथ सेवन करना चाहिए।

2- आम की पत्तियों का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए आम की पत्तियों से बने काढ़े का सेवन करने से पेट संबंधी कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही पेट भी साफ रहता है।

3- आम की पत्तियां बुखार (Fever) को कम करने में काफी मददगार साबित होती है। इसके लिए आम की पत्तियों के रस का सेवन करना चाहिए, इसके सेवन के कुछ देर बाद बुखार कम होने लगता है। लेकिन आम की पत्तियों का रस पीने में थोड़ा कड़वा होता है।

4- आम की पत्तियों का सेवन उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आम की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती है, इसलिए अगर आप आम की पत्तियों के पाउडर का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

5- आम की पत्तियों का सेवन किडनी स्टोन (Kidney Stone) की बीमारी होने पर काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आम की पत्तियों से बने चूर्ण का गुनगुने पानी के साथ सेवन करना चाहिए।

6- कान दर्द (Ear Pain) की शिकायत अक्सर लोगों को हो जाती है, लेकिन अगर आप आम के पत्तों का रस निकालकर कानों में डालते हैं, तो इससे कान दर्द की शिकायत दूर होती है।

7- आम की पत्तियां स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। आम की पत्तियों के पाउडर का फेस पैक बनाकर अगर आप चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे पिंपल्स और दाग धब्बों की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications