जानिए विटामिन डी किसमें पाया जाता है- Janiye Vitamin D Kisme Paya Jata Hai

जानिए विटामिन डी किसमें पाया जाता है(फोटो-Sportskeeda hindi)
जानिए विटामिन डी किसमें पाया जाता है(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई विटामिन्स की जरूरत होती है, किसी एक विटामिन्स की कमी होने पर आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। उन्हीं में से एक महत्वपूर्ण विटामिन, विटामिन डी (Vitamin D) है। विटामिन डी शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। विटामिन डी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाता है। अगर शरीर में विटामिन डी कमी हो जाए, तो आप हड्डियों और मांसपेशियों से संबंधी कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। साथ ही एनीमिया जैसी शिकायतें भी हो सकती है। इसलिए विटामिन डी की कमी होने पर आपको विटामिन डी से भरपूर आहारों का सेवन करना चाहिए। विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत सुबह की धूप होती है, लेकिन अगर आप धूप नहीं ले पा रहे हैं, तो विटामिन डी से भरपूर आहारों का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं किन-किन चीजों में विटामिन डी पाया जाता है।

जानिए विटामिन डी किसमें पाया जाता है

1- दूध (Milk) में विटामिन डी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर किसी के शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए, तो उसे रोजाना रात में एक गिलास दूध का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती है, साथ ही कई और बीमारियां भी दूर होती है।

2- विटामिन डी की कमी होने पर अंडे (Egg) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंडा विटामिन डी से भरपूर होता है। इसलिए शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर रोजाना एक अंडे का सेवन करना चाहिए।

3- दही (Curd) में विटामिन डी के साथ-साथ कैल्शियम की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप दही का सेवन करते हैं, तो इससे विटामिन डी की कमी दूर होती है। साथ ही दही का सेवन स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ भी पहुंचाता है।

4- विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए ओट्स (Oats) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि ओट्स में विटामिन डी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए जिन लोगों के शरीर में विटामिन डी की कमी हो, उनको सुबह के नाश्ते में ओट्स का सेवन करना चाहिए।

5- विटामिन डी की कमी होने पर मशरूम (mushroom) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मशरूम में विटामिन डी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए जिन लोगों के शरीर में विटामिन डी की कमी है, उनको अपने डाइट में मशरूम को जरूर शामिल करना चाहिए।

6- विटामिन डी की कमी होने पर संतरे के जूस (Orange Juice) का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि संतरे के जूस में विटामिन डी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से विटामिन डी की कमी को दूर किया जा सकता है।

7- विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए अंकुरित अनाजों (sprouts) का सेवन करना चाहिए। जैसे अंकुरित चना या अंकुरित मूंग, इनका सेवन करने से भी विटामिन डी कमी को दूर किया जा सकता है। क्योंकि अंकुरित अनाजों में विटामिन डी मौजूद होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications