विटामिन B की कमी के 7 लक्षण और 3 उपचार - Vitamin B Ki Kami Ke 7 Lakshan Aur 3 Upchar

विटामिन B की कमी के 7 लक्षण और 3 उपचार (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
विटामिन B की कमी के 7 लक्षण और 3 उपचार (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

विटामिन B एक ऐसा विटामिन है जो बीमारियों के संक्रमण से बचाव में, सेल की ग्रोथ में, मसल टोन करने में, तंत्रिका कार्य उचित बनाए रखने आदि में मदद करता है। यदि आप थकान, सुस्ती, कमजोरी, डिप्रेशन हमेशा महसूस करते हैं तो यह विटामिन B की कमी (Vitamin B Deficiency) का संकेत हो सकता है। विटामिन B की कमी को जांच के माध्यम से पता करवाया जा सकता है। विटामिन B की कमी से शरीर में एनीमिया (खून की कमी) का खतरा बढ़ जाता है। देखा जाए तो, विटामिन B की कमी शाकाहारी लोगो में ज्यादातर हो जाती है। यह विटामिन हमें कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। आपको बता दे कि विटामिन B की कमी एक गंभीर बीमारी बन सकती है। इस लेख में विटामिन B की कमी के लक्षण और उपचार बताए गए हैं, आइये इन्हें गौर से समझें।

विटामिन B की कमी के 7 लक्षण और 3 उपचार

विटामिन B की कमी के 7 लक्षण : Symptoms of Vitamin B Deficiency In Hindi

1. आंखो की रोशनी पर फरक पड़ना - विटामिन B की कमी से आँखों की रौशनी कम हो सकती है।

2. सुस्ती, कमजोरी, और थकान होना - यदि सुस्ती, कमजोरी या थकान महसूस हो तो यह विटामिन B की कमी के लक्षण हैं।

3. सांस फूलना - अक्सर सांस फूलना या सांस लेने की गति में बदलाव हो यह विटामिन B की कमी का लक्षण है।

4. सिरदर्द होना - विटामिन B की कमी में सिरदर्द हो सकता है।

5. भूख कम लगना - भूख लगने में कमी आना भी विटामिन B की कमी का लक्षण है।

6. त्वचा का पीला पड़ जाना - आँखे या त्वचा का रंग पीला पड़ना भी विटामिन B की कमी का लक्षण है।

7. जीभ में दाने, छाले या फिर लाल हो जाना - यदि मुँह में छाले या दाने होने लगें तो यह विटामिन B की कमी का लक्षण है।

विटामिन B की कमी के लिए 3 घरेलू उपचार : Home Remedies For Vitamin B Deficiency In Hindi

शरीर में विटामिन B की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में निम्न चीज़ों को शामिल करें।

1. दही और दूध का सेवन करें (Curd and milk)

अपनी डाइट में दही और दूध का सेवन जरूर करें। इन दोनों के सेवन से शरीर में विटामिन B की कमी पूरी होती है। इनके सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है और शरीर को मजबूती मिलती है।

2. ओट्स (Oats)

ओट्स के सेवन से विटामिन B की कमी पूरी होती है, यह वजन को नियंत्रित करने में भी मददगार है। ओट्स में विटामिन और फाइबर मौजूद होते हैं जो शरीर को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं।

3. अंडा और सोयाबीन (Eggs and Soyabean)

अंडे और सोयाबीन में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है और ये विटामिन B की कमी को पूरा करने में सहायक हैं। इनका रोजाना सेवन विटामिन B की जरूरत का करीब 46% हिस्सा पूरा करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications