विटामिन बी12 की कमी के 8 लक्षण और 6 घरेलू इलाज-Vitamin B12 Ki Kami Ke 8 Lakshan Aur 6 Gharelu Ilaaj

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण और घरेलू इलाज(फोटो-Sportskeeda hindi)
विटामिन बी12 की कमी के लक्षण और घरेलू इलाज(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है, उन्हीं में से एक विटामिन, विटामिन बी 12 है। विटामिन बी 12 (Vitamin B12) शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाए, तो आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। विटामिन बी 12 की कमी होने पर शरीर में कई लक्षण दिखते हैं, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि विटामिन बी 12 की कमी के कारण आप एनीमिया और अल्सर जैसी बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए विटामिन बी12 की कमी होने पर विटामिन बी 12 से भरपूर आहारों का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं विटामिन बी12 की कमी के क्या-क्या लक्षण होते हैं और इसे कैसे दूर किया जा सकता है।

विटामिन बी12 की कमी के 8 लक्षण और 6 घरेलू इलाज

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण

1- आंखों की रोशनी कमजोर होना

2- कमजोरी महसूस होना

3- शरीर में खून की कमी होना

4- सिर दर्द

5- सांस फूलना

6- भूख में कमी

7- त्वचा का पीला पड़ना

8- डिप्रेशन की शिकायत होना

विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के घरेलू इलाज

1- विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने के लिए दूध (Milk) और दही (Curd) का सेवन करना चाहिए, क्योंकि दूध और दही में विटामिन बी 12 की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर किसी के शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाए, तो उसे रोजाना दूध और दही का सेवन करना चाहिए।

2- विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने के लिए पनीर (Paneer) का सेवन करना चाहिए, क्योंकि पनीर में विटामिन बी12 पाया जाता है, इसलिए अगर आप पनीर का सेवन करते हैं, तो इससे विटामिन बी 12 की कमी दूर होती है।

3- विटामिन बी 12 की कमी होने पर ब्रोकली (broccoli) का सेवन करना चाहिए, क्योंकि ब्रोकली में विटामिन बी 12 की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप ब्रोकली का सेवन करते हैं, तो इससे विटामिन बी 12 की कमी दूर होती है।

4- मशरूम (mushroom) का सेवन करने से विटामिन बी 12 की कमी को दूर किया जा सकता है। इसलिए अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाए, तो उसे मशरूम का सेवन करना चाहिए।

5- विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने के लिए अंडा (Egg) का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि अंडा में विटामिन बी 12 पाया जाता है, इसलिए इसका सेवन विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने में मददगार साबित होता है।

6- जिन लोगों के शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है, उनको रोजाना सुबह के नाश्ते में ओट्स (Oats) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि ओट्स में विटामिन बी 12 की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications