मूंग की दाल के 8 उपयोग और 7 फायदे- Moong Ki Dal Ke 8 Upyog Aur 7 Fayde

मूंग की दाल के उपयोग और फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मूंग की दाल के उपयोग और फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दाल का सेवन करना बहुत जरूरी होता। क्योंकि दाल में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। वैसे तो दाल कई प्रकार के होते हैं, जैसे चने की दाल, अरहर की दाल, उड़द की दाल, मसूर की दाल आदि, ये सभी दाल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। लेकिन हम आज बात करेंगे मूंग की दाल (Moong Dal) के बारे में, जी हां मूंग की दाल का सेवन स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। मूंग की दाल का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि मूंग की दाल में प्रोटीन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी6, फाइबर और फोलेट जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। आइए जानते हैं मूंग की दाल के क्या-क्या फायदे होते हैं।

मूंग की दाल के 8 उपयोग और 7 फायदे

मूंग की दाल के उपयोग

1- मूंग दाल की खिचड़ी बनाई जा सकती है।

2- मूंग दाल का हलवा बनाया जा सकता है।

3- मूंग दाल की चटनी बनाई जा सकती है।

4- मूंग दाल का इस्तेमाल स्प्राउट बनाने के लिए किया जा सकता है।

5- मूंग दाल का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है।

6- मूंग दाल की मिठाई बनाई जा सकती है।

7- मूंग दाल से जायकेदार दाल बनाई जा सकती है।

8- मूंग की दाल का चीला बनाया जा सकता है।

मूंग की दाल के फायदे

1- मूंग की दाल का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि मूंग की दाल में एंटी डायबिटीक प्रभाव पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है।

2- मूंग की दाल पेट के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। क्योंकि और सभी दालों के अपेक्षा मूंग की दाल आसानी से पच जाती है, साथ ही इसमें फाइबर की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) बेहतर रहता है। साथ ही पेट भी साफ होता है।

3- मूंग की दाल का सेवन हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मूंग की दाल में एंटीहाइपरटेंसिव गुण पाया जाता है। जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

4- मूंग की दाल का सेवन करने से शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की मात्रा को कम किया जा सकता है। क्योंकि मूंग की दाल में फाइबर के साथ-साथ और भी कई तत्व पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

5- मूंग की दाल पोषक तत्वों का भंडार होती है, इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप किसी भी तरह की बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

6- गर्मी के मौसम में जितना हो सके उतना मूंग की दाल का ही सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसका सेवन करने से पेट की गर्मी दूर होती है। साथ ही यह आसानी से पच भी जाता है। क्योंकि मूंग के दाल की तासीर ठंडी होती है।

7- जिन लोगों को अक्सर कमजोरी (Weakness) और थकान महसूस होती है, उनको रोजाना मूंग की दाल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि मूंग की दाल में प्रोटीन, आयरन, पोटैशि‍यम, कैल्शियम, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications