आम खाने के 4 फायदे: Aam khane ke 4 fayde

फोटो: Punjab Kesari
फोटो: Punjab Kesari

आम का मौसम आ गया है और ऐसे में आम को खाना बेहद पसंद किया जाता है। देश के हर कोने से अब आमों का आना शुरू होगा और लोग चौसा, लंगड़ा, एवं दशहरी आम खाना शुरू करेंगे। इस मौसम में आम खाने का जो आनंद आता है वो किसी अन्य मौसम में नहीं है। वैसे भी कुछ फल मौसम में ही खाए जाएं तो अच्छा है।

ये भी पढ़ें: बॉडी की गर्मी का इलाज कैसे करें: Body ki garmi ka ilaj kaise kare?

आम को कुछ लोग किसी भी समय खा सकते हैं जबकि कुछ इसे सलाद के तौर पर या फिर सुबह सुबह खाना पसंद करते हैं। ऐसे भी लोग हैं जो सबकी नजरों से बचकर इसका सेवन करना पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें आम को बाकियों से ज्यादा खाना होता है। ऐसे में ये ध्यान रखना जरूरी है कि आप शुगर के मरीज ना हों।

ये भी पढ़ें: कच्चे अंडे खाने के 6 फायदे: Kache ande khane ke 6 fayde

आम को छीलना और फिर उसको खाने के साथ खाना बेहद अच्छा अनुभव देता है। अगर आप इसे सिर्फ जबान की लज्जत के लिए खा रहे हैं तो आपको बताते चलें कि आम से सेहत को काफी फायदे होते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको आम से होने वाले फायदों के बारे में बताने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: विटामिन ई किसमें पाया जाता है?: Vitamin E kismein paaya jaata hai?

आम खाने के 4 फायदे

कैंसर से बचाव - आम में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कैंसर को होने से रोकते हैं। आम में मौजूद क्यूर्सेटिन, एस्ट्रागालिन और फिसेटिन कैंसर से बचाव करने में मददगार होते हैं।

आँखों की रौशनी रखे बरकरार - विटामिन ए से भरपूर आम आपकी आँखों की रौशनी को बरकरार रखने में मददगार है। अगर आप आम का सेवन नियमित मात्रा में करते हैं तो उससे आपकी आँखों की रौशनी बरकरार रहती है।

कोलेस्ट्रॉल को रखे नियंत्रित - इसमें मौजूद फाइबर और विटामिन सी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मददगार है। अगर आपको अपने शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखना है तो आम का सेवन करें।

पाचन को रखे ठीक - प्रोटीन के टूटने पर खाना जल्दी पचता है। आम में साइर्टिक एसिड, और टरटैरिक एसिड होता है जो आपके पेट एवं शरीर में मौजूद एसिड्स को कंट्रोल में रखता है।