गहरी नींद आने के उपाय: Achi Neend Aane Ke Upay

फोटो- INDIATV
फोटो- INDIATV

शरीर के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। जो लोग पूरी नींद नहीं ले पाते, उन्हें कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं होने का खतरा बना रहता है। कुछ लोगों को तो तनाव के कारण नींद आती ही नहीं है। ऐसे में लोग नींद की गोलियों का भी सहारा लेने लगते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक होता है। जानते हैं कुछ घरेलू तरीके जो नींद में आपकी मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गले में घुटन के कारण: Gale Mein Ghutan Ke Karan

अच्छी नींद लाने के उपाय-

चेरी का सेवन करें- शरीर के लिए फल खाना बहुत अच्छा होता है। बात अगर चेरी की करें तो इसमें प्रचुर मात्रा में मेलाटोनिन होता है जोकि शरीर के आंतरिक चक्र को नियमित करने में मदद करता है। अगर व्यक्ति एक मुट्ठी चेरी का सेवन सोने से पहले करता है तो इससे नींद अच्छी आती है। चेरी को जूस के रूप में भी लिया जा सकता है या फिर फ्रेश चेरी नहीं मिलने पर फ्रोजन चेरी भी फायदेमंद साबित होगी।

बादाम खाएं- जिन लोगों को रात में अच्छी नींद चाहिए, तो इसके लिए बादाम का सेवन शुरू करें। बादाम मैग्न‍िशयिम का बहुत अचछा स्त्रोत है। जिसके सेवन से नींद लेना आसान हो जाता है।

केला खाएं- व्यक्ति को तनाव दूर करने के लिए केले का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद मैग्न‍िशि‍यम और पोटैशि‍यम अच्छी नींद को बढ़ावा देते हैं। साथ ही केला विटामिन बी6 का भी एक अच्छा माध्यम है जो सोने से जुड़े हार्मोन्स के स्त्रावण में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

इसे भी पढ़ें: बीपी लो होने के नुकसान: BP Low Hone Ke Nuksan

दूध का सेवन करें- हर किसी को सोने से पहले दूध पीने की आदात होती है। दूध में मौजूद Tryptophan और serotonin अच्छी नींद लेने में मददगार होता है। इसके साथ ही दूध से शरीर को कैल्शि‍यम मिलता है। इसके साथ ही दूध तनाव दूर करने में भी सहायक होता है।

सोने से पहले हर्बल चाय का सेवन करें- अगर आपको रात में नींद नहीं आती है ऐसे में कैफीन और एल्कोहोल से परहेज करें, वहीं अगर आप रात में सोने से पहले हर्बल चाय पीते हैं तो आप अपने लिए एक अच्छी नींद का इंतेजाम कर लेते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें: मुलेठी किस रोग की दवा है: Mulethi Kis Rog Ki Dava Hai

Edited by Naina Chauhan