गले में घुटन के कारण: Gale Mein Ghutan Ke Karan

फोटो- PUNJABKESRI
फोटो- PUNJABKESRI

व्यक्ति के गले में हल्का सा भी कुछ होता है तो उसकी वजह से कई अन्य परेशानी होने लग जाती है। वहीं अगर किसी को गले में कुछ घुटन महसूस हो तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वहीं गले की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण हमें गले में गांठ जैसा महसूस होता है। यह समस्या एसिड रिफ्लक्स के कारण हो सकती है। इसकी वजह से कई परेशानियां हो सकती हैं, जैसे निगलने में परेशानी, गले के आसपास ऊभरी गांठ इत्यादि।

इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए: High Blood Pressure Mein Kya Nahin Khana Chahiye

गले की समस्या का कारण-

जब गले में घुटन महसूस हो तो इसकी पीछे यूवुला में सूजन आना है। यूवुला मांस का एक छोटा सा टुकड़ा होता है और जब यूवुला में सूजन आने लगती है तो गले में कुछ फंसा हुआ महसूस होता है। ऐसे में कुछ भी खाने पीने में परेशानी होती है।

गले में गांठ या फिर कुछ घुटन महसूस होने के लक्षण-

जब गले में सूजन, कुछ अटका या फिर घुटन महसूस होती है तो इसकी वजह से कुछ भी खाने पीने में परेशानी होने लग जाती है। बार-बार गले में बलगम और द्रव जैसा महसूस होता है। गले में बार-बार खराश होती है, सीने में जलन होना, सांस लेने में परेशानी होना, निगलने में गांठ जैसा लगना यह सभी समस्या दिखें तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

घरेलू इलाज-

बर्फ से करें गले की सिकाई करें- अगर आपको गले में घुटन, या फिर कुछ अटका सा लग रहा है तो इसके लिए बर्फ लें। इसे चूसने से आपको दर्द से राहत मिलेगी। बर्फ चूसने से यूवुला की सूजन की समस्या कम होती है जिससे धीरे-धीरे दर्द कम हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: दूध और चना खाने के फायदे: Doodh Aur Chana Khane Ke Fayde

तुलसी का पानी पीएं- हर मौसम में तुलसी असरदार है। तुलसी का पानी हो या फिर चाय इसके सेवन से गले की खराश, सर्दी जुकाम की समस्या दूर होती है। अगर आप गले में कुछ अटका हुआ महसूस कर रहे हैं तो इस स्थिति में भी तुलसी का पानी काफी फायदेमंद रहेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर में अंडा खाना चाहिए या नहीं: High Blood Pressure Mein Anda Khana Chahie Ki Nahin