इसबगोल (Isabgol) का नाम तो सभी ने सुना होगा! कभी ना कभी डॉक्टर के सुझाव से इसका सेवन भी किया होगा। इसबगोल एक प्रकार के लैक्सेटिव की तरह काम करता है, इसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसका सेवन हर उम्र के लोग कर सकते हैं। इसबगोल को दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह कब्ज़, मोटापा, डिहाइड्रेशन, डायबिटीज, दस्त, बवासीर आदि रोगों में बहुत गुणकारी है। लेकिन कई परिस्थितियों में इसके नुकसान भी हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसबगोल के फायदे और नुकसान के बारे में जानते हैं।
इसबगोल के फायदे और नुकसान - Isabgol Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi
इसबगोल के फायदे : Advantages Of Isabgol In Hindi
वजन नियंत्रित करने में सहायक - वजन बढ़ने से हर दूसरा आदमी परेशान है, ऐसे में इसबगोल का सेवन लाभदायक माना जाता है। इसबगोल उन आयुर्वेदिक तरीको में से एक है जो वजन कम करने में मदद करता है। कई मामलों में पेट ठीक से साफ़ ना होने की वजह से भी वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में इसबगोल का सेवन करने से पेट अच्छे तरीके से साफ़ होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसबगोल खाने से देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है जिससे आप बेवजह कुछ खाने से बच जाते हैं।
दस्त में उपयोगी - कब्ज़, डायरिया होने पर उपाय के लिए इसबगोल का सेवन करने का सुझाव डॉक्टर भी देते हैं। इसबगोल के साथ दही के सेवन से दस्त रोकने में मदद मिलती है। दही में प्रोबायोटिक गुण होने के कारण यह संक्रमण को जल्दी ठीक करती है, वहीं इसबगोल दस्त को रोकती है।
हृदय स्वास्थ के लिए फायदेमंद - इसबगोल में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ना के बराबर होती है। इसबगोल जैसे फाइबर से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने से दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा काफी कम हो जाता है। यह ब्लड प्रेशर को कम करने, लिपिड लेवल को बढ़ाने और ह्रदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती है।
इसबगोल के नुकसान : Disadvantages Of Isabgol In Hindi
अधिक फाइबर - इसबगोल का सेवन नियमित करना चाहिए। इसके अनियमित सेवन के कारण शरीर को अधिक फाइबर मिल जाता है जिससे पेट से जुडी समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी, मरोड़ उठना, पेट दर्द भी हो सकता है।
दवाओं का असर कम हो जाता है - इसबगोल का सेवन दवाओं का असर कम कर देता है। इसबगोल दवाओं की सिर्फ ऊपरी सतह को अवशोषित करने देता है जिससे कि वो रक्त में मिल नहीं पाती। इसकी वजह से दवा का पूरा असर नहीं होता।
मिनरल्स अब्सॉर्ब नहीं हो पाते - इसबगोल के सेवन से अक्सर कॉपर और जिंक शरीर में अब्सॉर्ब नहीं हो पाते हैं। इसकी वजह से शरीर में मिनरल्स का स्तर घट जाता है। ज़िंक इम्यूनिटी के लिए, मैग्नीज़ हड्डियों के लिए और कॉपर लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण होता है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
