अजवाइन के 4 फायदे और 2 नुकसान

अजवाइन के 4 फायदे और 2 नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
अजवाइन के 4 फायदे और 2 नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

अजवाइन (Carom seeds) एक भारतीय मसाला है जिसका आमतौर पर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (Gastrointestinal) समस्याओं जैसे अपच, पेट फूलना और पेट के दर्द के लिए एक उपाय के रूप में उपयोग किया जाता है। अजवाइन के बीजों में कार्मिनेटिव (carminative), एंटीमाइक्रोबियल (antimicrobial) और लिवर प्रोटेक्टिव गुण होते हैं। यह रक्तचाप (blood pressure) कम करने और ब्रोन्कोडायलेटरी (पदार्थ जो फेफड़ों में वायु प्रवाह बढ़ाता है) गुणों के लिए भी जाना जाता है। लेकिन इसके कुछ दुष्प्रभाव भी देखे गए हैं। यह लेख अजवाइन के फायदे और नुकसान के विषय में है, अधिक जानकारी के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।

अजवाइन के 4 फायदे और 2 नुकसान - Ajwain Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi

अजवाइन के फायदे : Ajwain Ke Fayde In Hindi

1. गठिया का इलाज करे (Treats arthritis)

गठिया से संबंधित दर्द के लिए अजवाइन के बीज का तेल मददगार हो सकता है। गठिया के दर्द को कम करने के लिए इस तेल को प्रभावित जोड़ों में नियमित रूप से मालिश के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कृपया इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।

2. माइग्रेन का इलाज करे (Treats migraine)

एक कपड़े में लिपटे अजवाइन के बीज को सूंघने से माइग्रेन से निपटने में मदद मिल सकती है। सिर से संबंधित अन्य समस्याओं से निपटने के लिए अजवाइन के बीजों को जलाकर श्वास भी लिया जा सकता है। किसी भी स्पष्ट स्वास्थ्य लाभ के लिए अजवाइन का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना आवश्यक है।

3. मधुमेह में सहायक (Helpful in diabetes)

अजवाइन के बीज मधुमेह के लिए सहायक हो सकते हैं। नीम के पत्तों का चूर्ण, गर्म दूध और पिसे हुए अजवाइन और जीरा को साथ लिया जा सकता है। यह संयोजन ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है।

4. पाचन क्रिया को बढ़ावा दे (Promote digestion)

अजवाइन बच्चों और वयस्कों में अनियमित आंतों और पेट दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। अजवाइन को नमक और गर्म पानी के साथ लेने से गैस जमा होने, अपच और आंतों में संक्रमण के कारण होने वाले किसी भी प्रकार के आंतों के दर्द (कोलिकी पेन) से राहत मिल सकती है। पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए अजवाइन को छाछ के साथ लिया जा सकता है।

अजवाइन के नुकसान : Ajwain Ke Nuksan In Hindi

कम मात्रा में सेवन करने पर अजवाइन के बीज कोई हानिकारक दुष्प्रभाव उत्पन्न नहीं करते हैं। हालांकि, डायवर्टीकुलिटिस (diverticulitis), अल्सरेटिव कोलाइटिस (inflammatory bowel disease), और लिवर रोग जैसी स्थितियों से पीड़ित लोगों में, अजवाइन के अधिक सेवन से कुछ दुष्प्रभाव हो सकता है।

1. अजवाइन के बीज गैस्ट्रिक स्राव (gastric secretions) को उत्तेजित करते हैं, जो किसी भी मौजूदा पेप्टिक अल्सर को खराब कर सकता है। यदि यह प्रभाव देखा जाता है तो डॉक्टर से परामर्श करना आवश्यक है।

2. अजवाइन के अधिक सेवन से कुछ लोगों में मतली, त्वचा में जलन, उल्टी, एलर्जी और सिरदर्द भी हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications