अजवाइन के फायदे: Ajwain Ke Fayde

फोटो- Fizika
फोटो- Fizika

हर किसी के घर में अजवाइन का सेवन किया जाता है। अजवाइन सेहत को कई फायदे पहुंचाती है क्योंकि इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, आयोडीन, केरोटिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इसकी खुशबू इसे खाने को मजबूर कर देती है। अगर रोजाना अजवाइन का सेवन किया जाए तो इससे स्वास्थ संबंधी कई समस्याएं दूर हो सकती है। अजवाइन के सेवन से न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है बल्क‍ि यह आपको पेट से जुड़ी बीमारि‍यों को भी दूर रखने में मदद करती है। आयुर्वेद में अजवाइन का इस्तेमाल दवा के रूप में किया जाता है। अगर किसी को पेट दर्द जैसी समस्या होती है तो वह अजवाइन का सेवन करता है तो इससे पेट दर्द से राहत मिलती है। जानते हैं अजवाइन के फायदे।

ये भी पढ़ें: अजवाइन के पानी के फायदे: awain ke pani ke fayde

अजवाइन के फायदे-

पाचन सही रहता है- अगर कोई व्यक्ति हर समय बैठा रहता हैं जिसकी वजह से खाना पचाने में समस्या हो रही है तो इसके लिए अजवाइन का सेवन शुरू करें। अजवाइन छोटी व बड़ी आंत की सफाई करता है।

दिल की बीमारी में लाभदायक- शरीर को अगर एक बीमारी लग जाए तो उसके बाद कई अन्य बीमारियां लग जाती है। वहीं अगर आप हाई बीपी या दिल की बामारी के मरीज हैं तो आपके लिए अजवाइन का सेवन लाभकारी होगा। इसके सेवन से खून का संचार अच्छे से होता है।

डाईरिया में कारगर- अगर किसी को डाईरिया की समस्या हो रही है तो उसे दूर करने के लिए अजवाइन का करना चाहिए। इससे काफी राहत मिलती है।

ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट अजवाइन खाने के फायदे: subah khali pet ajwain khane ke fayde

पीरियड की समस्या- अगर पीरियड के समय आप दर्द से परेशान रहती है तो इसके लिए अजवाइन का फायदेमंद होता है। अजवाइन की तासीर गर्म होती है। जिसकी वजह से दर्द में अराम मिलता है।

पेट के कीड़े- अगर किसी के पेट में कीड़े हो रहे हैं जिसकी वजह से भूख ना लगने की समस्या हो सकती है। तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अजवाइन का चूर्ण बना लें और इसे गुड़ में मिलाकर दिन में तीन से चार बार खाएं। इससे पेट की कीड़े बाहर निकल जाएंगे।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे: raat ko sote samay ajwain khane ke fayde