जायफल फेस पैक लगाने के कमाल के 5 फायदे - Jayfal Face pack lagane ke kamal ke 5 Fayde

जायफल फेस पैक लगाने के कमाल के 5 फायदे
जायफल फेस पैक लगाने के कमाल के 5 फायदे

Amazing benefits of applying nutmeg face pack in hindi: जायफल एक मसाला है जो अपनी मीठी सुगंध के लिए जाना जाता है और इसका उपयोग विभिन्न व्यंजनों को बनाने के लिए करते हैं। एक चुटकी जायफल को सूप, मीट ग्रेवी, स्टेक और विभिन्न डेसर्ट में डालकर स्वाद का आनंद लिया जा सकता है। जायफल में कई सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके साथ ही हमारे फेस (Sundar Twacha ke liye Face Pack) के लिए भी जायफल फायदेमंद है। जायफल का फेस पैक लगाने से चेहरे से संबंधी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।

जायफल फेस पैक लगाने के कमाल के 5 फायदे

पिगमेंटेशन को कम करता है जायफल फेस पैक (Nutmeg face pack reduce pigmentation)

चेहरे के लिए जायफल कई तरह से फायदेमंद है। ये चेहरे की गंदगी को दूर करने के साथ ही पिगमेंटेशन को भी बाहर करने में मदद करता है। सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों के अत्यधिक संपर्क में आने से होने वाली समस्याएं या फिर हार्मोनल बदलाव, बढ़ती उम्र का चेहरे पर पड़ता असर, त्वचा पर काले धब्बों के लिए जायफल का फेस पैक लगाना लाभकारी है।

इसके लिए जायफल पाउडर के साथ नींबू का रस और दही को एक साथ मिलाकर मिक्स कर लें। इस मास्क को अपने चेहरे पर लगा लें। करीब 10 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें।

मुंहासों के लिए जायफल के फायदे (benefits of nutmeg for acne)

वैसे तो कई सारे क्रीम हैं जिनकी मदद से आप मुंहासों से छुटकारा पा सकती हैं। लेकिन, इसके लिए जायफल एक बेहतरीन प्राकृतिक उपचार है जिससे मुंहासों को दूर किया जा सकता है। जायफल में सूक्ष्म बैक्टीरिया को मारने वाले गुण पाए जाते हैं। ऐसे में जायफल का फेस पैक लगाने से मुंहासे दूर होंगे और साथ ही त्वचा में निखार आएगा।

ऑयली स्किन के लिए जायफल का फेस पैक (Nutmeg face pack for oily skin)

जिनकी त्वचा ज्यादा ऑयली रहती है उन्हें जायफल का फेस पैक लगाना चाहिए। दरअसल, त्वचा पर जो बड़े रोम छिद्र होते हैं वो अधिक सीबम का उत्पादन करते हैं। जायफल आपके रोमछिद्रों को सिकुड़ने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासों को रोकने में मदद करते हैं।

त्वचा की झुर्रियों और महीन रेखाओं के लिए (Nutmeg face pack for wrinkles and fine lines)

ऑक्सीडेटिव तनाव के दौरान फ्री रेडिकल्स आपकी कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे आप अपनी उम्र से अधिक बूढ़े लगने लगती हैं। जायफल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग गुण होते हैं जो इस समस्या में आपकी मदद कर सकते हैं। अगर ऑक्सीडेटिव तनाव के कारण महीन रेखाओं और झुर्रियों से ग्रस्त हैं, तो जायफल का फेस पैक लगाना शुरू कर दें।

प्राकृतिक टोनिंग क्लीन्ज़र (Nutmeg works as a natural toning cleanser)

जायफल एक प्राकृतिक टोनिंग क्लीन्ज़र के रूप में कमाल का असर दिखा सकता है। जायफल का फेस पैक लगाने से आपके चेहरे की नमी बनी रहेगी और सुस्त त्वचा से छुटकारा मिलेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Ritu Raj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications