अंजीर खाने का सही तरीका: Anjeer khaane ka sahi tarika

फोटो: Lokmat News
फोटो: Lokmat News

अंजीर का सेवन हम सब किसी ना किसी रूप में करते आए हैं। अंजीर का फल एवं फूल दोनों ही बेहद लाभकारी हैं लेकिन अगर आप अपनी सेहत का ध्यान रखना पसंद करते हैं तो आपको अंजीर का सेवन करना चाहिए। आपको इसका फल कहीं भी प्राप्त हो जाएगा और इसको आप अपने खाने का हिस्सा बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें: खाना खाने के बाद शुगर लेवल कितना होना चाहिए: Khaana Khaane ke baad sugar level kitna hona chahiye

ऐसा माना जाता है कि अंजीर या किसी भी फल का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं तो उससे आपको काफी लाभ होता है। उस समय आपका पेट खाली होता है और शरीर में सिर्फ ऊर्जा ही होती है। उस समय पेट को किसी भी चीज को प्रोसेस नहीं करना होता है और दिमाग को भी कोई अन्य कार्य नहीं करना होता है।

मन शांत, दिमाग ठंडा और शरीर फिट हो तो इंसान किसी भी मुश्किल से लड़कर जीत सकता है। यही वजह है कि आपको हमेशा अच्छी चीजों का सेवन करना चाहिए। आपका पेट ही हर मुश्किल का केंद्र और हल है। अब आप इसे क्या देते हैं ये आप पर निर्भर है क्योंकि एक गलती भी बहुत भारी पड़ सकती है।

अंजीर खाने का सही तरीका

सुबह खाली पेट खाने से है लाभ

विटमिन ए, सी, के, बी के साथ-साथ पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, मैंगनीन, आयरन और कैल्शियम से भरपूर अंजीर सुबह सुबह आपके शरीर को वो सभी मिनरल्स देता है जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे। ऐसा करने से आप खुद को फिट बना रहे हैं जो आपकी फिटनेस के लिए एक अच्छी बात है।

ये भी पढ़ें: त्वचा का रूखापन दूर करने के 3 उपाय: Tvacha ka rookhapan door karne ke 3 upaay

दूध के साथ भी ले सकते हैं अंजीर

अगर आप खाली पेट खाने के साथ साथ दूध भी लेते हैं तो उससे आपको काफी फायदा होगा। पेट में जाकर इन दोनों ने आपकी हड्डियों को मजबूती प्रदान करनी है जो आपके लिए बेहद अच्छी बात है। आप अपने शरीर को ऊर्जा प्रदान करना चाहते हैं और वो सिर्फ सही खान पान से संभव है।

कब्ज को करे दूर

पेट में कब्ज होने पर शरीर कि नब्ज खराब हो जाती है। ऐसे इंसान को हर तरफ मुश्किल ही नजर आती है क्योंकि जब पेट सही नहीं है तो आपका शरीर परेशानी में रहता है। ऐसे में अगर आप कब्ज की परेशानी से परेशान हैं तो अंजीर का सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा और ये भी संभव हैं कि कब्ज पूरी तरह से खत्म हो जाए।

ये भी पढ़ें: एक दिन में कितना चुकंदर खाना चाहिए: Ek din mein kitna chukandar khaana chahiye

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।