खाना खाने के बाद शुगर लेवल कितना होना चाहिए: Khaana Khaane ke baad sugar level kitna hona chahiye

फोटो: Health Unbox
फोटो: Health Unbox

शरीर में शुगर का एक बड़ा प्रभाव होता है। इसके कम होने पर इंसान अचेत हो सकता है। इसके साथ साथ उसकी आँखों के सामने अँधेरा छा सकता है। ऐसे में शुगर का होना भी जरूरी है लेकिन जरूरत से ज्यादा शुगर लेवल होना सेहत के लिए हानिकारक है। अगर आप शुगर लेवल को ज्यादा बढ़ा लेते हैं तो उससे ज्यादा परेशानी पेश आती है।

ये भी पढ़ें: एक दिन में कितना चुकंदर खाना चाहिए: Ek din mein kitna chukandar khaana chahiye

शरीर के कई अंग उस स्थिति में काम करना बंद कर देते हैं और कुछ तो पूरी तरह से नष्ट हो जाते हैं। शुगर के लिए इन्सुलिन शरीर स्वयं बनाता है लेकिन जब आपका तंत्र डैमेज हो जाता है तो वो ऐसा नहीं कर पाता है। ये परेशानी वाली स्थिति है जिसका ध्यान इंसान को हर हाल में रखना ही चाहिए।

ऐसे में आप शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आपका शुगर लेवल खाने से पहले और खाने के बाद कितना होना चाहिए। अगर अब तक आप इससे अनजान थे तो आज आपको उसके बारे में जानकारी प्राप्त हो जाएगी। इसको ध्यान में रखते हुए आइए आपको कुछ जरूरी बातें बताते हैं।

खाना खाने के बाद शुगर लेवल कितना होना चाहिए

शुगर लेवल में होता है बदलाव

खाली पेट या खाना खाने से पहले आपका शुगर लेवल 70 से 110 के बीच होना चाहिए जबकि खाना खाने के बाद ये 110 से 140 के बीच में होना चाहिए। इसमें दोराय नहीं कि शुगर लेवल ही शरीर की सेहत के लिए जिम्मेदार है। अगर इससे ज्यादा या कम शुगर लेवल होता है तो नुकसान होता है।

ये भी पढ़ें: आंखों के नीचे डार्क सर्कल हटाने के 3 घरेलू उपाय: Aankhon ke neeche dark circle hatane ke 3 gharelu upaay

मीठा खाने पर कंट्रोल करें

अगर आपको मीठी चीजें खाना पसंद है तो उसपर कंट्रोल करें। ऐसा ना करते ही आप एक परेशानी का शिकार हो जाएंगे। आपका पेट और शरीर में मौजूद मिनरल्स एवं तंत्र इसको कंट्रोल करने का प्रयास करते हैं लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो परेशानी बढ़ जाती है जो एक बड़ी मुश्किल की बात है।

वर्जिश करें

फिटनेस मेंटेन करें और अपनी सेहत को खराब ना होने दें। आपकी सेहत ही आपकी सबसे बड़ी दोस्त है। अगर आपको किसी भी प्रकार की परेशानी पेश आ रही है तो एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। आप नार्मल वॉक से लेकर योगासन तक कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ होगा।

ये भी पढ़ें: बकरी का दूध कच्चा पीना चाहिए या गर्म करके: Bakri ka doodh kaccha peena chahiye ya garm karke

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।