एक दिन में कितना चुकंदर खाना चाहिए: Ek din mein kitna chukandar khaana chahiye

फोटो: Zee News
फोटो: Zee News

चुकंदर को शरीर में खून बढ़ाने वाला फल माना जाता है पर बड़ा सवाल ये है कि इसका किस मात्रा में सेवन करना चाहिए ताकि कोई नुकसान ना हो। इस बात को ध्यान रखें कि दुनिया में हर चीज अच्छी है और बुरी भी जब वो मात्रा के अनुसार और उससे अधिक पी जाए। ये बात आपको ध्यान रखनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट अखरोट खाने के 3 फायदे: Subah khali pet akhrot khaane ke 3 fayde

आज कल के दौर में जब लोग ये सुनते हैं कि उन्हें फिट होना है तो वो तुरंत ही फाइबर वाली चीजों पर जाते हैं। इसमें चुकंदर का सेवन सबसे पहले किया जाता है क्योंकि चुकंदर से खून के साथ साथ अन्य कई चीजों में फायदा मिलता है। लोग इसे इतनी मात्रा में खाना शुरू कर देते हैं कि उसकी वजह से लोगों को परेशानी पेश आती है।

ऐसे में आपको ध्यान रखना चाहिए कि आप किसी भी चीज को इतना भी ना खाने लगें कि उसकी वजह से परेशानियाँ नजर आने लगें। आइए आपको बताते हैं कि आपको किस मात्रा में एक दिन में चुकंदर खाना चाहिए और किस परेशानी के मरीज इसका सेवन ना करें ताकि आप खुद को परेशानी से बचा सकें।

एक दिन में कितना चुकंदर खाना चाहिए

दो से तीन चुकंदर

इससे अधिक ना खाएं क्योंकि अति भोजन भी नुकसान देता है। अगर आप अधिक खाना या पकवान खा लेते हैं तो वही भोजन जिससे आपको आराम मिलने वाला था आपको परेशानी देने लगता है। उस स्थिति में दस्त लग जाते हैं या पेट में मरोड़ आने लगती है। इस बात का ध्यान रखें और खुद की सुरक्षा करें।

ये भी पढ़ें: बकरी का दूध कच्चा पीना चाहिए या गर्म करके: Bakri ka doodh kaccha peena chahiye ya garm karke

होमेक्रोमेटोसिस या विल्सन

इन दोनों बीमारियों से ग्रसित लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपके लिए दिक्कत बढ़ सकती है जो एक अच्छी बात नहीं है। इंसान की सेहत ही उसकी सबसे बड़ी नियामत है और इंसान को इसका ध्यान हर हाल में रखना चाहिए। एक दिक्कत आपको परेशानी में ड़ाल सकती है और आप ये तो नहीं चाहेंगे।

डायबिटीज के मरीज

100 ग्राम चुकंदर में 7 ग्राम शुगर होती है और अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो उससे शुगर लेवल बढ़ सकता है। शुगर के मरीजों के लिए ये एक बुरी खबर है और आप खुद के लिए परेशानी तो बिल्कुल भी नहीं चाहेंगे। इस बात का ध्यान रखें और अपनी सेहत को हमेशा पहली प्राथमिकता दें।

ये भी पढ़ें: Shilpa Shetty Kundra ने कोरोनावायरस की वैक्सीन लगवाने जा रहे लोगों के लिए दिए कुछ टिप्स, आप भी जानें

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।